Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में महागठबंधन की BAD सरकार है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की B(भ्रष्टाचार), A(अराजकता), D(दमन) की सरकार है। बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है और इसे उखाड़ फेंकना है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Home Minister Amit Shah in Nawada, Bihar

केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह ने नवादा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की B(भ्रष्टाचार), A(अराजकता), D(दमन) की सरकार है। बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है और इसे उखाड़ फेंकना है।


उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्ता की भूख ने आपको लालू यादव की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम बिहार के लोगों को जागरूक करेंगे और 2024 तक आपकी सरकार उखाड़ फेंकेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश पीएम और तेजस्वी यादव सीएम बनने की महत्वाकांक्षा में बिहार की जनता को पीस रहे हैं।


अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीट जीतेगी। लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार गिर जायेगी। उन्होंने ललन सिंह को आगाह करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। बिहार की जनता को साफ संदेश देना चाहता हूं कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन भविष्य में कभी नहीं होगा।

सासाराम दौरे रद्द होने पर उन्होंने स्थानीय जनता से माफी मांगी और कहा कि अगली बार सासाराम दौरे पर सम्राट अशोक की भव्य जयंती मनाई जाएगी।

Also Read Story

AIIMS दरभंगा के निर्माण के लिए ₹1,549.25 करोड़ का टेंडर जारी, 187 एकड़ में बनेगा 750 बेड का अस्पताल

IMPACT: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में दो गिरफ्तार

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

“जिस सरकार में जंगलराज के प्रणेता लालू यादव की पार्टी उपस्थित हो, वह सरकार राज्य में कभी शांति नहीं ला सकती है”, रोहतास में हुए दंगों पर उन्होंने कहा।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा की चुनावी रणनीति के मद्देनजर अमित शाह का बिहार में दो दिवसीय दौरा है। गृह मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार सासाराम और नवादा में रैली आयोजित थी। सुरक्षा कारणों से सासाराम रैली को रद्द कर दिया गया जबकि नवादा में गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?