Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार का इनामी अपराधी मोहिब उर्फ ‘मौलवी’ गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने जिले के 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के सिहरौल गांव निवासी मो. मोहिब उर्फ 'मौलवी' को पूर्णिया-कटिहार बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
criminal mohib arrested in katihar

कटिहार पुलिस ने जिले के 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के सिहरौल गांव निवासी मो. मोहिब उर्फ ‘मौलवी’ को पूर्णिया-कटिहार बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।


कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार को गुप्तचरों द्वारा सूचना मिली कि मो. मोहिब उर्फ मौलवी को पूर्णिया कटिहार बॉर्डर के पास देखा गया है।

आनन-फानन में कटिहार एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम फौरन कटिहार से पूर्णिया की ओर निकली।


जैसे ही पुलिस रौतारा के समीप पहुँची तो फिर गुप्तचरों ने सूचना दी कि वह सवारी टेम्पो से कटिहार की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त टेम्पो को रोका गया तो देखा गया कि मोहिब उर्फ मौलवी बीच वाली सीट पर बैठा सफ़र कर रहा है। पुलिस अधीक्षक कटिहार के नेतृत्व में गई टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोहिब पर गंभीर धाराओं में दर्ज हैं कई मामले

मामले को लेकर एसपी ने नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि मोहिब पर अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्षों से पुलिस को उसकी तालाश थी।

पुलिस अब सीमावर्ती राज्यों सहित विभिन्न जिलों से उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

मुखिया पति व भाजपा नेता की हत्या का भी आरोप

उल्लेखनीय है कि मो. मोहिब उर्फ मौलवी ने कथित तौर पर कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना अंतर्गत विझारा पंचायत के मुखिया पति मो. तनवीर राही की हत्या की थी। इस संदर्भ में बलिया बेलौन थाने में उसके खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा-302, 307, 120बी और 34 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है।

वहीं, पिछले साल तेलता थाना क्षेत्र के भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद् सदस्य संजीव मिश्रा की हत्या के मामले में भी वह नामजद है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

मोहिब उर्फ मौलवी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बंग्लादेश, दिल्ली, नेपाल सहित एक हजार स्थानों पर छापामारी की थी, लेकिन असफल रही।

छापामारी के दौरान हर बार मौलवी, पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। मौलवी को पकड़ने के लिए एसपी ने बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर रखा था। इस छापामारी में नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, बेलिया बेलोन थानाध्यक्ष रविद्र कुमार, सहायक थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, कौढ़ा थानाध्यक्ष आलोक राय, बलरामपुर व कदवा थानाध्यक्ष शामिल थे।

एक पुलिस कर्मी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अबतक वह उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न शहरों में कई लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।

फरार अपराधी की गिरफ्तारी के बाद मिला पुलिस को सुराग

सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों फरार चल रहे एक अन्य इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मौलवी का सुराग लगा था।

यहां यह भी बता दें कि पूर्व में कई बार मौलवी की गिरफ्तारी हो चुकी है। साल 2014-15 में किशनगंज जिले की टाउन थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया था।‌ उसके पास से 9 पिस्टल व 25 अन्य असलहे बरामद हुए थे।

वहीं, वर्ष 2019 में मौलवी की गिरफ्तारी साहेबगंज पुलिस ने विभिन्न प्रकार के असलहों के साथ की थी। पश्चिम बंगाल पुलिस, बंगाल के एक केस में मैलवी को रिमांड पर ले गयी थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान