[vc_row][vc_column][vc_column_text]जब से बिहार एनडीए से लोकजन शक्ति पार्टी अलग हुई है बीजेपी के नेतओं का इसमें शामिल होने का सिलसिला जारी है। अब इस कड़ी में बीजेपी के रामेश्वर चौरसिया का नाम जुड़ गया है। आपको बात दें कि लगातार लोजपा बीजेपी में सेंधमारी कर रही है। लोजपा ने भले ही जदयू से तकरार के कारण एनडीए छोड़ा हो लेकिन वो बीजेपी में सेंधमारी कर रही है। यह सिलसिला बीजेपी के कद्दावर नेता राजेन्द्र सिंह से शुरू हुआ था।
इसके बाद इसमें बीजेपी की उषा विद्यार्थी और अब रामेश्वर चौरसिया का नाम जुड़ गया है। राजेन्द्र सिंह जहां दिल्ली में चिराग पासवान की मौजूदगी में एलजेपी में शामिल हुए। तो वहीं रामेश्वर चौरसिया और उषा विद्यार्थी ने पटना में प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए। बता दें कि चौरसिया समाज के नेता रामेश्वर बीजेपी के सीनियर नेताओं में गिने जाते हैं बिहार की जातीय राजनीति में चौरसिया समाज के बड़े नेता के तौर पर उनका नाम है।
Also Read Story
[wp_ad_camp_1]
अपनी पार्टी में बीजेपी के नेताओं का स्वागत करते हुए सूरजभान सिंह ने कहा कि 2005 के चुनाव में हमारी पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले थे ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमारा कुनबा लगातार बढ़ रहा है और आगे भी यह कारवां जारी रहेगा। वहीं लोजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस ने इस मौके पर कहा कि हमारी मुहिम में आने वाले लोगों का हम स्वागत करते हैं। लगातार हमलोग अपने लक्ष्य की ओर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जो भी हमसे जुड़ना चाहते हैं हम उनका स्वागत करते रहेंगे।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















