Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के चर्चा बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाक़ात की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस मीटिंग में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सांसद मनोज झा, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मौजूद रहे।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Nitish Kumar with Malikarjun Kharge, Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Lallan Singh and Sanjay Jha

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के चर्चा बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाक़ात की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस मीटिंग में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद सांसद मनोज झा, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मौजूद रहे।


नीतीश कुमार मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। इस दौरान वह विपक्ष के कई नेताओं से मुलाक़ात कर सकते हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाक़ात की थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

विपक्ष को एकजुट करने के मक़सद से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विभिन्न विपक्षी नेताओं से बात की थी।


मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा, “हमने यहां पर एक ऐसी ऐतिहासिक मीटिंग की और बहुत सी चीजें हम चर्चे में लाए। एक, हम सभी ने मिलकर तय किया कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे उस चुनाव में साथ लड़ने का निर्णय हुआ है। हम सभी मिलकर उसी रास्ते पर काम करेंगे। नीतीश जी, राहुल जी, तेजस्वी जी और ललन सिंह जी सभी हमारे नेतागण जो बैठे हैं, उसी लाइन पर हम काम करेंगे और हम पूरा एक साथ रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

वहीं, राहुल गांधी ने कहा, “विपक्ष को एक करने में एक बहुत ऐतिहासिक कदम लिया गया है, आप ने सवाल पूछा कितने अपोजिशन पार्टी को इकट्ठा करना है, ये एक प्रोसेसर और अपोजिशन का, जो देश के लिए विजन है, उसको हम डेवलप करेंगे और जितनी भी पार्टी हमारे साथ चलेगी, उनको हम सब को एक साथ लेकर, जो देश में विचारधरा की लड़ाई चल रही है, उसको लड़ेंगे। जो इंस्टीट्यूशंस पर आक्रमण हो रहा है, जो देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम सब एक साथ मिलकर खड़े होंगे और एक बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अभी तो बात हो ही रही है, हम लोगों ने काफी देर चर्चा कर ली। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास है और उसके लिए हम लोग अपना कोशिश करेंगे। सब लोग एग्री करेंगे और सब लोग बैठेंगे हैं और एक साथ हम लोग आगे का काम करेंगे, मिलकर चलेंगे। यह बात तय हो हो गई है। इन सब चीजों को लेकर, यह सब भी बात हुई है। जितने लोग एग्री करेंगे, सब लोग बैठ कर तय करेंगे।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क