पूर्णिया जिला के अमौर नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। यहाँ मुख्य पार्षद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीँ उप मुख्य पार्षद के लिए भी नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में चुनैती पेश कर रहे हैं।
मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद
अमौर नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद के लिए दिल आरा बेगम (विजेता) को 1505 वोट मिले। नजमा को 1489 और नहिद बेगम को 1227 वोट मिले।
Also Read Story
वहीँ उप मुख्य पार्षद पद के लिए सकीना खातून (विजेता) को 1248, मनिला झा को 1212 और खुशबुन निशा को 1146 वोट मिले।
वार्ड पार्षद में जीतने वाले प्रत्याशी
वार्ड संख्या 1 से अंसरी 110 मतों के साथ जीती चुनाव, 77 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही खुर्शिदा बेगम
वार्ड संख्या 2 से मुस्लिम 207 मतों के साथ जीते चुनाव, 151 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे मुख्तार
वार्ड संख्या 3 से अंजुमन 208 मतों के साथ जीती चुनाव, 153 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही मसूरा
वार्ड संख्या 4 से शाहिन प्रवीण 227 मतों के साथ जीती चुनाव, 199 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही नंदिनी कुमारी
वार्ड संख्या 5 से खुशबू आरा 308 मतों के साथ जीती चुनाव, 164 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही रफत
वार्ड संख्या 6 से जीनत परवीन 265 मतों के साथ जीती चुनाव, 228 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे सकील अजदानी
वार्ड संख्या 7 से जुली बेगम 246 मतों के साथ जीते चुनाव, 107 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही शालेहा बेगम
वार्ड संख्या 8 से अंजुमन आरा 147 मतों के साथ जीती चुनाव, 139 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही नुजहत परवीन, आसमा खातून को मिले 137 मत
वार्ड संख्या 9 से जुलेखा 338 मतों के साथ जीती चुनाव, 309 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही सैरून निशा
वार्ड संख्या 10 से दिलशाद 180 मतों के साथ जीते चुनाव, 131 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही अनेसा
वार्ड संख्या 11 से ऐतुन 165 मतों के साथ जीती चुनाव, 93 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे मोजीब
वार्ड संख्या 12 से सरबुल 166 मतों के साथ जीते चुनाव, 133 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे अनवारुल
ये थे मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी
अमौर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए खुशबु कुमारी, गुफराना बेगम, दिल आरा बेगम, नजमा, नहिद बेगम, नाजमीन, मसिहा, शहनाज फातिमा और सोनी कुमारी मैदान में थीं।
ये थे उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी
अमौर नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पद के लिए कौशरी, खुशबुन निशा, जीनत, निकहत, फहमीदा तबस्सुम, मनिला झा, महजबी, लालो, सकीना खातून और सकीला खातून मैदान में थीं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
