Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Employment & Exams

BPSC TRE-3 के एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर साफ नहीं है तो परीक्षा केंद्र पर ले जायें ये काग़ज़ात

अभ्यर्थियों को आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्णरूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपका कर निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिन्दी व अंग्रेजी में करना होगा।

BPSC के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 16 मार्च की परीक्षा कैंसिल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 16 मार्च की परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने परीक्षा के कैंसिल करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। 16 मार्च को होने वाले विषयों की परीक्षा के बारे में बाद में सूचना प्रकाशित की जायेगी। आयोग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

बिहार के आईटीआई कॉलेजों में वाइस प्रिंसिपल पदों पर निकली इतनी वैकेंसी, 25 मार्च से आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा 150 प्रश्नों की होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकृति का होगा, जिसमें सामान्य अभियंत्रण विज्ञान (General Engg. Science) से 100 अंक तथा सामान्य योग्यता (General Aptitude) से 50 अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे।

बिहार में स्कूल हेडमास्टर के 42 हज़ार से अधिक पदों के लिये 11 मार्च से करें आवेदन

शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टर पदों के लिये 40,247 रिक्तियां हैं। वहीं, प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टर पदों के लिये 6,061 रिक्ति और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टर पदों के लिये 3 रिक्तियां हैं।

BPSC TRE-3 के लिये 7 मार्च से एडमिट कार्ड होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अभ्यर्थियों को अपना पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ अपलोड करना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम व माता का नाम में त्रुटि है तो प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व फोटोग्राफ अपलोड करते हुए वे अपना सही विवरण निर्धारित स्थान पर अंकित करेंगे।

BPSC 68वीं सिविल सेवा के अभ्यर्थी 6 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर पुस्तिका

सफल अभ्यर्थियों की इंटरव्यू परीक्षा 8-15 जनवरी के बीच संपन्न हुई थी। फाइनल रिज़ल्ट में 322 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। बताते चलें कि 68वीं सिविल सेवा के विभिन्न विभागों के लिये कुल 324 रिक्त पदों के लिये परीक्षा हुई थी।

BPSC TRE-3: वर्ग 1-10 की परीक्षा तिथि जारी, वर्ग 11-12 के लिये बाद में होगी घोषणा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 15 मार्च को पहली पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के वर्ग 6-8 के लिये गणित-विज्ञान, सामिजक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और उर्दू विषयों के शिक्षक पदों की परीक्षा होगी।

पटना में छात्रा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी के आगे कूदी

लड़की अन्य छात्रों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, क्योंकि शिक्षा मंत्रालय ने एसटीईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी।

BPSC TRE-3 में 87,774 पदों के लिये होगी परीक्षा, जानिये किस विषय में कितनी वैकेंसी

कुल पदों में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के 87,079 शिक्षक पद हैं। वहीं, अनुसूचित जाति व अनुसूचि जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिये 695 शिक्षक पदों के लिये परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

BPSC TRE-3: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 10 फरवरी को हुई थी। पहले ऑनलाइन आवेदन की रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित थी। वहीं, विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन तथा परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी थी।

BPSC ने इतने प्रतिबंधित अभ्यर्थियों को चेतावनी के साथ परीक्षा में बैठने की दी इजाज़त

बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा में बैठने से प्रतिबंधित किये गये 584 शिक्षक अभ्यर्थियों को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है। ये शिक्षक अभ्यर्थी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

इम्तियाज़ अहमद करीमी एक सप्ताह के लिये बने BPSC अध्यक्ष, दीप्ति कुमारी होंगी अगली अध्यक्ष

इम्तियाज़ अहमद करीमी के रिटायरमेंट के बाद प्रोफेसर दीप्ति कुमारी BPSC के नयी अध्यक्ष होंगी। प्रो. दीप्ति कुमार अभी बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

IIT JEE Main परीक्षा में किशनगंज के अबु बकर सिद्दीकी बने बिहार टॉपर

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। अभी आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के पेपर-1 (बीटेक और बीई) का रिज़ल्ट जारी हुआ है। परीक्षा में 23 छात्रों को संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

TRE-3 में STET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग, “मौका न देना सरासर अन्याय है”

बिहार लोक सेवा आयोग ने जो तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला है, उसमें साफ कर दिया गया है कि अपीयरिंग कैंडिडेट्स को इस में भाग नहीं लेने दिया जायेगा। यानी इन पदों के लिये वही अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं, जिनके पास सभी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र मौजूद हैं।

BPSC TRE-3 का विज्ञापन जारी, इस बार ये होंगे बदलाव

अभ्यर्थी 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 25 फरवरी तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे