Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज के 34वें स्थापना दिवस समारोह में उठी नये अनुमंडलों की मांग

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिलावासियों को जिला स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि किशनगंज को लेकर राज्य और राज्य से बाहर के लोगों के बीच जो नकारात्मक अवधारणा थी, पिछले कुछ वर्षों में उसमें काफी बदलाव आया है।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
demand for new subdivisions raised in the 35th foundation day celebration of kishanganj

किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम में किशनगंज ज़िले का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया। किशनगंज के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने रविवार को जिला स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में किशनगंज के विधायक इज़हारुल हुसैन भी मौजूद थे। स्थानीय कलाकारों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया गया। इस अवसर पर आसमान में तिरंगा में मौजूद तीनों रंगों से बने गुब्बारे छोड़े गए।

Also Read Story

बिहार सरकार की उदासीनता से मैथिली, शास्त्रीय भाषा के दर्जे से वंचित

इलेक्ट्रिक दीयों ने दिवाली पर मिट्टी के दीयों की परंपरा को किया फीका

सुपौल: लठमार और कुर्ता फाड़ नहीं, फूलों से होली खेलते हैं यहां सभी धर्मों के बुजुर्ग

सहरसा: मिथिला पेंटिंग के माध्यम से कलाकार बढ़ा रहे शहर की खूबसूरती

कार्यक्रम के दैरान जिला पदाधिकारी ने दलित, महादलित और आदिवासी भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा बांटा। दो दर्जन से अधिक दिव्यांगों के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल भी वितरित की गयी।


कार्यक्रम स्थल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित दर्जनों स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

गौरतलब हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने 14 जनवरी 1990 को किशनगंज और अररिया को जिले का दर्जा दिया था।

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने जिलावासियों को जिला स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि किशनगंज को लेकर राज्य और राज्य से बाहर के लोगों के बीच जो नकारात्मक अवधारणा थी, पिछले कुछ वर्षों में उसमें काफी बदलाव आया है।

“जब मैं पंजाब में दिल्ली में या बंगाल में था तो किशनगंज के बारे में जब सुनते थे तो एक निगेटिव इमेज मन में आती थी। लेकिन हमको लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में यह इमेज बदली है,” उन्होंने कहा।

डीएम तुषार सिंगला ने आगे कहा, “लोगों को जिले के बारे में पता चला है। किशनगंज कैसी जगह है यहां के लोग कैसे हैं इसके बारे में पता चला है जो कि एक सकारात्मक क़दम है।”

समारोह में उपस्थित सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि किशनगंज की प्रगति में सभी धर्म के लोगों का योगदान सुनिश्चित हो, इसको लेकर धर्मगुरुओं को अपने-अपने धर्म के अनुयायियों से अपील करनी चाहिये।

विधायक इज़हारुल हुसैन ने किशनगंज वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार से बहादुरगंज और ठाकुरगंज को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किशनगंज को जिले का दर्जा मिलने के 34 वर्ष पूरे होने के बाबजूद ठाकुरगंज और बहादुरगंज प्रखंड से लोगों को अनुमंडल स्तर के कार्य के लिए जिले का चक्कर लगाना पड़ता है, जिसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, बहादुरगंज और ठाकुरगंज को अनुमंडल का दर्जा देने के सवाल पर डीएम सिंगला ने कहा कि यह राज्यस्तरीय विषय है और राज्य सरकार के स्तर से ही इसका निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि किशनगंज अनुमंडल काफी तत्पर है, प्रशासनिक कार्य में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क