Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा: मिथिला पेंटिंग के माध्यम से कलाकार बढ़ा रहे शहर की खूबसूरती

दरभंगा से पेंटिंग करने आई छात्राएं सोनी कुमारी और देवी कुमारी बताती हैं कि पेंटिंग के माध्यम से वे लोगों को सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
mithila painting

बिहार के सहरसा जिले की सार्वजनिक जगहों के साथ-साथ सभी सरकारी दफ्तर की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग की जा रही है। दरभंगा, समस्तीपुर बेगूसराय, मधुबनी के साथ-साथ अन्य जिलों से आई छात्राएं और महिलाएं सहरसा की सार्वजनिक दीवारों पर मिथिला पेंटिंग कर शहर का सौन्दर्य बढ़ा रही हैं।


दरभंगा से पेंटिंग करने आई छात्राएं सोनी कुमारी और देवी कुमारी बताती हैं कि पेंटिंग के माध्यम से वे लोगों को सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं।

Also Read Story

बिहार सरकार की उदासीनता से मैथिली, शास्त्रीय भाषा के दर्जे से वंचित

इलेक्ट्रिक दीयों ने दिवाली पर मिट्टी के दीयों की परंपरा को किया फीका

सुपौल: लठमार और कुर्ता फाड़ नहीं, फूलों से होली खेलते हैं यहां सभी धर्मों के बुजुर्ग

किशनगंज के 34वें स्थापना दिवस समारोह में उठी नये अनुमंडलों की मांग

आपको बता दें कि बिहार की मिथिला पेंटिंग अपनी खास बनावट और शैली को लेकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसको बढ़ावा देने और व्यावसायिक रूप से अपनाने के लिए सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य सरकारी भवनों तथा कार्यालयों की दीवारों को मिथिला पेंटिंग से सजाया जा रहा है।


कलाकार अंजू देवी ने बताया कि मिथिला पेंटिंग उनके गांव से ही शुरू हुई थी, इसलिये उनको मिथिला पेंटिंग बनाना काफी पसंद है और वह मिथिला पेंटिंग बना कर अपना घर चला रही हैं।

कलाकारों ने शहरी सौंदर्यीकरण के इस अभियान में अब तक पांच दीवारों की पेंटिंग्स पूरी कर ली है, जबकि अभी दर्जनों दीवारों पर पेंटिंग होना बाकी है। स्वच्छता अभियान के तहत सहरसा की दीवारों को सजाने में अन्य जिलों से आई छात्राएं सड़क पर उतरी हुई हैं और पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी कला को निखार रही हैं।

संवेदक जेके अमर बताते हैं कि मिथिला की पेंटिग की चर्चा देश विदेश में भी होती है और देश के प्रधानमंत्री भी मिथिला पेंटिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। पेंटिंग में कई सकारात्मक चीजों का संदेश रहता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ मिथिला पेंटिंग बना कर अपनी आजीविका भी चला रही हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क