रविवार को सहरसा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और कुल 46 वार्डों के वार्ड पार्षदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना हुई। इसमें मेयर पद पर भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत संजीव झा की पत्नी बैन प्रिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नजीर मियां को कुल 1,326 मतों से पराजित कर दिया। वहीं, जदयू के स्थानीय मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव की पत्नी रेणु सिन्हा तीसरे स्थान पर रहीं। रामकृष्ण शाह उर्फ मोहन शाह चौथे स्थान पर सिमट गए।
मेयर पद पर खड़े 28 उम्मीदवारों को इस प्रकार वोट मिले।
प्रत्याशी का नाम | कुल प्राप्त मत |
बैन प्रिया (विजेता) | 14753 |
नजीर मियाँ | 13427 |
रेणु सिन्हा | 9962 |
रामकृष्ण साह | 8200 |
जीतेन्द्र कुमार सिंह | 6779 |
श्याम सुन्दर दास | 6286 |
उमेश कुमार | 5674 |
रंजना सिंह | 4375 |
अभिषेक कुमार वर्मा | 4350 |
कामेश्वरी कुमारी | 3321 |
योगेश कुमार भगत | 2531 |
योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता | 2325 |
अरुण कुमार | 2297 |
उपेन्द्र प्रसाद यादव | 2217 |
मोहम्मद मोहीउद्दीन राईन | 2123 |
अक्षय कुमार झा | 1998 |
नितेंद्र प्रताप सिंह | 1927 |
प्रियंका कुमारी | 1839 |
रंजन कुमार | 1499 |
उदय कुमार राम | 1318 |
जीतेश कुमार | 1310 |
रौशन कुमार गाँधी | 1098 |
अमरेन्द्र कुमार सिंह | 1061 |
मनीष कुमार | 958 |
सुजीत कुमार सिंह | 790 |
वरुन कुमार यादव | 711 |
विधान चंद्र झा | 666 |
शैलेन्द्र कुमार सिंह | 650 |
उधर, सहरसा नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव की मतगणना में पूर्व से ही जीत के प्रबल दावेदार उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात को भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित हुई है।
उमर हयात पेशे से एक व्ययसायी हैं। वह मीर टोले में एक होटल चलाते हैं। इसके अलावा बिजनेसमैन भी हैं। गुड्डू हयात शरद यादव की पार्टी से शुरू से ही जुड़े रहे हैं।
Also Read Story
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णा कुमारी गुप्ता को कुल 9,295 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। जीतने के बाद उन्होंने बताया, “सभी वर्गों, जाति और धर्म के लोगों ने दिल खोलकर उनके पक्ष में मतदान किया है। यह सभी की जीत है। ‘हिंदू मुस्लिम साथ चलेगा, विकास की बात करेगा’, स्लोगन पर अपना चुनाव लड़ा था। अब जीत मिली है। यह सहरसा के लोगों की जीत है। विकास को लेकर काम किया जाएगा।’
डिप्टी मेयर पद के कुल 31 उम्मीदवारों को इस प्रकार वोट मिले।
प्रत्याशी का नाम | कुल प्राप्त मत |
उमर हयात (विजेता) | 18530 |
कृष्णा कुमारी गुप्ता | 9235 |
केवल यादव | 7142 |
गोबिंद दास | 6283 |
अमरकांत वत्स उर्फ़ सोहन झा | 5933 |
रणजीत कुमार उर्फ़ रणजीत लाल | 5302 |
रोहित कुमार उर्फ़ हन्नी चौधरी | 4280 |
बबलू कुमार | 3989 |
जटा शंकर कुमार | 3880 |
मुकुल कुमार भारती | 3874 |
अर्पित सिन्हा | 3088 |
कुमार अमर ज्योति | 3008 |
अरुण कुमार | 2951 |
चुड़ामणि झा | 2646 |
असरफ | 2100 |
सैयद शमशाद हसनैन उर्फ़ गुड्डू | 2050 |
राम विलाश दास | 1960 |
विजय कुमार | 1665 |
विवेक कुमार | 1663 |
विवेक आनंद उर्फ़ विवेक आनन्द | 1655 |
सियाराम पासवान | 1634 |
अरुण कुमार सिंह | 1521 |
गौरव कुमार उर्फ़ बंटी | 1485 |
अभिषेक कुमार | 1327 |
विवेकानंद जोश | 1313 |
बैज नाथ भगत | 1296 |
संजीत कुमार | 1112 |
सुरजीत सिंह | 1085 |
सुरेन्द्र साह उर्फ़ रामजी साह | 1022 |
वीरेन्द्र कुमार पोद्दार | 703 |
जाबिर | 697 |
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।