Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज एएमयू सेंटर के लिए फंड की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

मुजाहिद आलम ने कहा कि अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कु किशनगंज शाखा के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने एएमयू कि शर्तों के अनुसार 224.02 एकड़ जमीन किशनगंज के चकला और गोविंदपुर मौजा में 30 दिसंबर 2012 को हस्तांतरित की थी।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
petition in supreme court demanding funds for kishanganj amu centre

किशनगंज नगरीय क्षेत्र के इंसान स्कूल रोड स्थित जिला जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष मुजाहिद आलम ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने एएमयू किशनगंज सेन्टर के लिए फंड को लेकर जानकारी साझा की।


उन्होंने बताया कि किशनगंज के एएमयू सेंटर के फंड, शिक्षण और गैर शिक्षण पदों की बहाली पर रोक हटाने को लेकर उन्होंने और समाजसेवी दानिश अनवर ने 13 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में एएमयू को हस्तांतरित 224.02 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य हटाने की भी अपील की गई है।

मुजाहिद आलम ने कहा कि अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कु किशनगंज शाखा के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने एएमयू कि शर्तों के अनुसार 224.02 एकड़ जमीन किशनगंज के चकला और गोविंदपुर मौजा में 30 दिसंबर 2012 को हस्तांतरित की थी। इसके बाद 30 जनवरी 2014 को सोनिया गांधी ने 12वी पंचवर्षीय योजना के एएमयू कैम्पस का शिलान्यास किया था लेकिन यूपीए कार्यकाल में एक पैसा भी रिलीज़ नहीं किया गया।


कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने आगे कहा कि 3 दिसंबर 2015 को दस करोड़ रुपये आवंटित किये गये जिसे 224.02 एकड़ जमीन की चहारदीवारी और कर्मचारियों के वेतन में खर्च किये गये। बारहवी पंच वर्षीय योजना के खत्म होने के बाद 83.18 करोड़ रुपये की मांग रखी गई लेकिन बार-बार आग्रह करने के बावजूद भाजपा की केंद्र सरकार ने एएमयू किशनगंज शाखा के लिए फडं जारी नहीं किया।

“एएमयू किशनगंज शाखा के लिए 29 शिक्षक और 19 गैर शिक्षण कर्मचारियों की अभी तक यूजीसी से स्वीकृति नहीं दी गई है। परिणामस्वरूप किशनगंज का एएमयू सेंटर अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहा है। एनजीटी के फैसले के कारण बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन 44 करोड़ रुपये के बांध का काम भी रुका हुआ है,” मुजाहिद आलम ने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान