अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड स्थित काशीबाड़ी गांव की शादमा शौकत ने बीपीएससी ऑडिटर परीक्षा में 77वां रैंक लाया है और उनका चयन ऑडिट ऑफ़िसर के पद पर हुआ है। सादमा शौकत ने जेनरल कैटेगरी में यह रैंक हासिल किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति गुरुवार को परीक्षा दे चुका था, क्योंकि उसे बायोमेट्रिक नहीं पकड़ पाया था। शुक्रवार को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर परीक्षा दे रहा था, तभी बीपीएससी मुख्यालय ने बायोमेट्रिक मिलान में कुछ गड़बड़ी की आशंका पर जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बाद वह पकड़ा गया।
कुल 373 ऑडिटर पदों के लिए पहले मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 946 उम्मीदवार सफल हुए, जिनको साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार का आयोजन 1 से 12 अगस्त के बीच हुआ था। साक्षात्कार में कुल 929 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 33 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी विभिन्न कारणों से रद्द होने के बाद 896 उम्मीदवारों को साक्षात्कार में बैठने का अवसर दिया गया।
पिछले दो दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र सहित नेपाल में कनकई नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद बूढ़ी कनकई नदी में पानी बढ़ा तो धनतोला पंचायत के बिहारटोला बूढ़ी कनकई नदी में डॉल्फिन अठखेलियां करता देखा गया।
गुरूवार को पूरे बिहार में शिक्षक बहाली की परीक्षा का आयोजन हुआ। दूसरी पाली (महिला) में वर्ग (1-5) के लिए सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र के स्टैंडर्ड को लेकर अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।
परीक्षा में कुल 120 अंकों के प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था और एक प्रश्न के लिए पांंच विकल्प दिये गए थे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछा गया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
गुरूवार को पूरे बिहार में शिक्षक बहाली की परीक्षा का आयोजन हुआ। पहली पाली में वर्ग (1-5) के लिए सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र के स्टैंडर्ड को लेकर अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।
परीक्षा कुल 120 अंकों की हुई और एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। एक प्रश्न के लिए उत्तर के रूप में पांच विकल्प दिये गये थे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछा गया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
कटिहार: गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे मनिहारी रेलवे परिसर पर स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी, जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल, ग्रामीण व स्थानीय प्रशासन की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण अभी […]
बीती रात पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सिपाही टोला वार्ड संख्या-7 में माता चौक के पास किराये पर रह रही महिला कांस्टेबल का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला कांस्टेबल की पहचान नीतू राय के रूप में हुई है, जो ट्रैफिक थाने में कार्यरत थी। बताया जाता है कि वह 17 […]
चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों में भारत चौथा देश बन गया है। भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई भी देश चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं हुए हैं।
जिला मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष तनवीर ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी हुईं, तो लोकसभा चुनाव 2024 में वे राज्य सरकार को समर्थन करेंगे और पूरी नहीं हुई, तो इसका सीधा खमियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा।
अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया-फारबिसगंज मार्ग एनएच 57 पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर सहित 12 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। इनमें से तीन की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। जानकारी […]
मुखिया संघ की मुख्य मांगों में मांग ग्राम पंचायत को 73वें संविधान संशोधन के तहत प्रदत्त 29 अधिकारों को पूर्णरूपेण ग्राम पंचायत को सौंपना, ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता देना, सरकार द्वारा ग्राम सभा में अनावश्यक हस्तक्षेप न करना, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के वेतन या भत्ता में बढ़ोत्तरी, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा व पेंशन योजना को गति प्रदान करना आदि शामिल हैं।
सूची के प्रकाशन के 15 दिनों के अंदर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दे सकते हैं। प्रकाशन की सूचना समाचार-पत्र तथा जिला वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल पर भी सूचना भेज दी जाएगी। दावा आपत्ति के बाद बहाली प्रक्रिया की आगे की कार्रवाई की जाएगी।