Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में कितनी महिलाएं उतरेंगी मैदान में, किस पार्टी ने कितनों को दिया है टिकट

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में सीटों का बंटवारा हो गया है। सबने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट पर अगर आप गौर करेंगे तो आपको पुरुषों के नाम ज्यादा और महिलाओं के नाम गिनतीभर के दिखेंगे

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
women candidate in bihar assembly elections

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों में सीटों का बंटवारा हो गया है। सबने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट पर अगर आप गौर करेंगे तो आपको पुरुषों के नाम ज्यादा और महिलाओं के नाम गिनतीभर के दिखेंगे। ऐसे में यह सवाल भी उठता हैं कि किस पार्टी की ओर से इस बात कितनी महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। चलिए इस बारे में एक विश्लेशण कर लेते हैं।


बात सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की करें तो जेडीयू ने अपने सभी 115 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में करीब 15 फीसदी सीटों पर महिला कैंडिडेट पार्टी उतार रही है। इनमें तीनों चरण के प्रत्याशी शामिल हैं। जेडीयू ने अपने 115 सीटों में से 17 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें केसरिया से शालिनी मिश्रा, बाजपट्टी से रंजू गीता, बाबू बरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से वीणा भारती, रूपौली से बीमा भारती, धमदाहा से लेसी सिंह, एकमा से सीता देवी, मांझी से माधवी सिंह, महुआ से आसमां परवीन, चेरिया बरियारपुर से कुमारी मंजू वर्मा, अलौली से साधना सदा, खगड़िया से पूनम देवी यादव, डुमरांव से अंजूम आरा, अतरी से मनोरमा देवी, गोविंदपुर से पूर्णिमा यादव और अतरी से मनोरमा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Also Read Story

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

[wp_ad_camp_1]


बात राष्ट्रीय जनता दल की करें तो उसने अभी केवल पहले फेज के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जदयू की तरह ही आरजेडी दोनों भी इस बार बिहार की आधी अबादी पर भरोसा जताया है। आरजेडी के 42 सीटों में से एक चौथाई सीटों पर महिला प्रत्याशी इस बार ताल ठोक रही हैं। 42 में से 10 विधानसभा सीटों पर राजद ने महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस बार खास बात यह है कि आरजेडी ने उन सीटों पर भी महिला प्रत्याशी उतारें हैं, जहां परंपरागत तौर पर पुरुष चुनाव लड़ा करते थे। इनमें तारापुर और शेरघाटी की सीटें प्रमुख हैं। बता दें कि 2015 के चुनाव में आरजेडी ने 101 सीटों में से 10 महिला प्रत्याशी उतारे थे जबकि इस बार महज 42 सीटों पर ही 10 प्रत्याशी उतार दिए हैं।

[wp_ad_camp_1]

इनमें तारापुर से दिव्या प्रकाश, नवादा से विभा देवी, कटोरिया (सुरक्षित) से स्वीटी हेमब्रम, संदेश से किरण देवी, बाराचट्टी (सुरक्षित) से समता देवी, मसौढ़ी (सुरक्षित) से रेखा देवी, चकाई से सवित्री देवी, नोखा से अनिता देवी, मोहनिया (सुरक्षित) से संगीता देवी और शेरघाटी से मंजू अग्रवाल को टिकट दिया गया है. दिव्या प्रकाश, संगीता देवी और मंजू अग्रवाल पहली बार चुनाव लड़ रही हैं जबकि बाकी प्रत्याशी पहले भी लड़ चुकी हैं।

 

कांग्रेस-बीजेपी के महिला प्रत्याशी

राजद और जदयू के अलावा एलजेपी की बात करें तो उसने 28 प्रत्याशियों के नामों की घाोषणा की है। जिनमें से 4 महिला प्रत्याशी हैं। इनमें बेलहर से कुमारी अर्चना, तारापुर से मीना देवी, संदेश से श्वेता सिंह और बाराचट्टी से रेणुका देवी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पहले चरण की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की हैं जिनमें हिसुआ सीट से नीतू कुमारी ही केवल एक महिला प्रत्याशी हैं। वहीं बीजेपी की बात करें तो करीब 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बीजेपी ने आगे किए हैं। इनमें से पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। इनमें कटोरिया से निक्की हेम्ब्रम, शाहपुर से मुन्नी देवी, भभुआ से रिंकी रानी पांडेय, वारसलीगंज से अरुणादेवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल है।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?