Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 में सरस्वती विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
woman dies after being hit by dj vehicle in purnia, dozen people injured

बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 में सरस्वती विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 55 वर्षीय बीबी जेरुन खातून की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसा उस समय हुआ जब विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन का चालक गाड़ी को बंद कर चाभी वाहन में ही छोड़कर कहीं चला गया था। तभी एक बच्चे ने गाड़ी को चालू कर दिया, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। इस हादसे में मोहम्मद सईद की पत्नी बीबी जेरुन खातून की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

प्रशासन की कार्रवाई, सांसद पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, राजस्व अधिकारी सादिक अहमद, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और कई अन्य अधिकारी पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया, “डीजे वाहन की चपेट में आने से लगभग 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज GMC पूर्णिया में चल रहा है। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव घायलों से मिलने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क