Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार इजहारूल हुसैन कौन हैं?

किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार इजहारूल हुसैन पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के देहलबाड़ी गाँव के वार्ड संख्या 6 के निवासी है। मौजूदा समय में इजहारूल हुसैन किशनगंज सांसद के किशनगंज विधानसभा प्रतिनिधि हैं।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
who is congress mla candidate izharul hussain from kishanganj

बिहार के किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस की ओर से इजहारूल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि आज़ाद परिवार यानि स्थानीय कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आज़ाद के परिवार से बाहर किसी कार्यकर्ता को कांग्रेस ने पोठिया इलाके से अपना उम्मीदवार बनाया है।


2010 से पहले पोठिया क्षेत्र ठाकुरगंज विधानसभा का हिस्सा था, 2010 के बाद इस क्षेत्र को किशनगंज विधानसभा का हिस्सा बना लिया गया। मोहम्मद हुसैन आज़ाद से लेकर डॉ जावेद आज़ाद और फिर डॉ जावेद की मां सईदा बानू के बाद कांग्रेस ने इस इलाके से पहली बार किसी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?


2019 किशनगंज उपचुनाव

दरअसल 2019 में किशनगंज के तत्कालीन विधायक डॉ जावेद आज़ाद को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने AIMIM के अख़्तरूल ईमान को हराकर चुनाव में जीत दर्ज की, फिर किशनगंज विधानसभा में उपचुनाव हुआ। उम्मीदवारों की फेहरिस्त में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं की एक लंबी सूची थी, लेकिन कांग्रेस ने किसी कार्यकर्ता के बजाय मोहम्मद हुसैन आज़ाद की पत्नी और डॉ जावेद आज़ाद की मां सईदा बानू को मैदान में उतारा, कांग्रेस के इस फैसले से किशनगंज विधानसभा की पूरी पार्टी बिखर गई।

पुराने कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए, फलतः कांग्रेस उम्मीदवार अपनी ज़मानत तक नहीं बचा सकीं और AIMIM के कमरुल होदा रिकार्ड मतों से विजयी हुए। दूसरे नंबर पर बीजेपी की स्वीटी सिंह रही। कांग्रेस की करारी हार के बाद बागी कार्यकताओं को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया। जब बात आई 2020 बिहार विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस ने पार्टी का ध्वस्त किला फतेह करने की जिम्मेदारी एक पुराने कार्यकर्ता इजहारूल हुसैन को दी है।

कौन हैं इजहारूल हुसैन?

किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार इजहारूल हुसैन पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के देहलबाड़ी गाँव के वार्ड संख्या 6 के निवासी है। मौजूदा समय में इजहारूल हुसैन किशनगंज सांसद के किशनगंज विधानसभा प्रतिनिधि हैं। इजहारूल हुसैन ने जियोलॉजी में मास्टर्स की है। पंचायत स्तरीय राजनीति में इनका परिवार दशकों से सक्रिय हैं।

who is congress mla candidate izharul hussain from kishanganj

इजहारूल हुसैन के पिता मोहम्मद मोइनुद्दीन 1968 से 1995 तक मुखिया रहे। खुद कृषि उत्पादन बाजार समिति ठाकुरगंज के सदस्य फिर, 2004 में उपाध्याय नियुक्त हुए। साल 2006 से 2011 तक उनकी मां मुखिया रहीं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान