Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के किशनगंज निवासी मुफ़्ती मोहम्मद तौसीफ रज़ा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 27 अप्रैल को बरेली में रेलवे ट्रैक किनारे उनकी लाश मिली। तौसीफ हाल ही में सिवान की एक मस्जिद में इमाम बने थे और उर्स से लौट रहे थे। परिवार के पास मौजूद आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग इस मामले को और गंभीर बनाती है। आख़िर सच क्या है—हादसा या हत्या? परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
a ground report from kishanganj on the death of mufti tausif raza

बिहार के किशनगंज के रहने वाले मुफ़्ती मोहम्मद तौसीफ रज़ा की लाश बीते सोमवार 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली। मौत से करीब 15 दिन पहले ही तौसीफ ने सिवान की एक मस्जिद में इमाम का काम शुरू किया था। वो एक उर्स में शामिल होने के बाद बरेली से सिवान लौट रहे थे। 26 अप्रैल की शाम को ट्रेन में बैठने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी तबस्सुम खातून को फ़ोन कर इसकी जानकारी दी।


बाद में जब तौसीफ की लाश के साथ उनका सामान घर आया, तो उस आखिरी कॉल की करीब 29 सेकेंड लंबी रिकॉर्डिंग परिवार को तौसीफ के मोबाइल फ़ोन में मिली।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार: जमूई के इस गांव में क्यों हुआ साम्प्रदायिक तनाव?

बांग्ला पक्खो: पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लोग कौन हैं?

बिहार के नवादा में जमीन कब्जाने के लिए जलाई महादलित बस्ती, फायरिंग – बमबारी

पूर्णिया में इजराइल के खिलाफ कथित विवादित पोस्ट ने लिया साम्प्रदायिक रंग

तबस्सुम बताती हैं उस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल पर भी अपने पति से बात की थी और वीडियो में कुछ लोगों को उन्हें मारते पीटते देखा भी था।


रात के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार सुबह करीब 9 बजे तौसीफ के फ़ोन से तबस्सुम की बात हुई, लेकिन कॉल की दूसरी तरफ उनके पति नहीं, बल्कि बरेली की पुलिस थी।

30 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बरेली पुलिस ने X पर पोस्ट डाल कर कहा कि गोरखपुर से ट्रेन में लौट रहे मौलाना की ट्रेन में झगड़े के बाद बरेली के पास लाश मिली। मौके की परिस्थितियों, शव के निरीक्षण एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि अत्यधिक गर्मी के कारण मृतक ट्रेन के गेट पर बैठने के दौरान झपकी आने से असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे सिर, पैर, कमर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मृत्यु हुई। घटनास्थल अथवा अन्य किसी स्रोत से मृतक के साथ किसी प्रकार के झगड़े, मारपीट या धक्का देकर गिराए जाने का कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने इस घटना में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश से भी इनकार कर दिया।

लेकिन तीन घंटे बाद ही बरेली एसपी सिटी मानुष पारीक ने वीडियो डाल कर सफाई दी कि ट्रेन में मारपीट को लेकर परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

तौसीफ के पिता अबुल हुसैन और उनकी पत्नी तबस्सुम खातून का आरोप है कि उन्हें मार कर ट्रेन से नीचे फेंका गया है। खबर प्रकाशित होने तक तबस्सुम अपने परिजनों के साथ लिखित आवेदन देने के लिए ट्रेन से बरेली के लिए रवाना हो चुकी थीं।

परिजनों के मुताबिक़, तौसीफ की मुस्लिम पहचान की वजह से चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई।

तबस्सुम करीब 24 साल की हैं, तौसीफ की उम्र करीब 29 साल थी। 19 मई 2024 को उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पहले उन्होंने कर्नाटक और पंजाब में इमाम का काम किया, फिर अप्रैल में सिवान गए। बेवा हो चुकी तबस्सुम इंसाफ चाहती हैं ताकि आगे किसी की दाढ़ी, टोपी देख कर उसके साथ ऐसा ज़ुल्म न हो, वहीं उनके ससुर, बहू की आगे की ज़िंदगी के लिए उचित मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

KBC News Katihar ने वीडियो में लगाई पैग़म्बर मोहम्मद की ‘तस्वीर’, FIR दर्ज

पटना में महादलित महिला को निर्वस्त्र करने की पूरी घटना क्या है?

पश्चिम बंगाल में मुस्लिम छात्र बना 12वीं में 2nd Topper, तो लोगों ने लिखा- “आतंकवादी बनेगा”

बिहारशरीफ हिंसा मामले में आरोपियों ने किया सरेंडर

बिहारशरीफ में कैसे और कहां से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा?

मदरसा अजिजिया: तारीख का एक सुनहरा पन्ना, जो अब राख हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क