Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

रामचरितमानस विवाद पर क्या बोले AIMIM के अख्तरुल ईमान?

हिन्दू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिए गए विवादित बयान को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान बचते नजर आए।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Akhtarul Iman at AIMIM office in Kishanganj

हिन्दू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दिए गए विवादित बयान को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान बचते नजर आए।


किशनगंज में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “जहां तक मैं जानता हूँ शिक्षा मंत्री एक पढ़े लिखे और सभ्य आदमी हैं और धर्म का भी उन्हें ज्ञान है। क्योंकि यह मामला धर्मग्रंथ से जुड़ा हुआ है इसमें मैं कुछ टिपण्णी नहीं कर सकता। उन्होंने जो कुछ कहा होगा, उनका अपना अध्ययन रहा होगा। अगर ऊंच-नीच, जन्म-जात से कुछ हो जाए तो यह बात तो खटकती है। इस मामले में मैं कोई बात नहीं कर सकता क्योंकि मैं अब तक रामचरितमानस ठीक से नहीं पढ़ पाया हूँ, इसलिए वे लोग मुझसे बेहतर समझते हैं।”

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

एआईएमआईएम दफ्तर में आयोजित किशनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और विजेता पार्षदों के सम्मान समारोह के बाद अख्तरुल ईमान ने प्रेसवार्ता में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान और उप मुख्य पार्षद निखत कलीम और बाकी पार्षदों को बधाई दी।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह नई टीम किशनगंज नगर को स्वच्छ और विकासशील नगर में तब्दील कर दिखाएगी। साथ ही साथ उन्होंने आपसी सौहार्द और समाजी एकता को बढ़ावा देने की भी हिमायत की।

इस दौरान अख्तरुल ईमान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा स्कीम देने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पत्रकारों का मुफ्त में जीवन बीमा होनी चाहिए तथा बंगाल सरकार की तर्ज पर उनके लिए बिहार स्टेट ट्रांसपोर्ट बसों का किराया माफ कर देना चाहिए।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान