Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

40 गाड़ियों के काफिले पर सवार उपेंद्र कुशवाहा की बेशर्मी देखिए

Utkarsh Kumar Singh Reported By Utkarsh Kumar Singh |
Published On :

बिहार में कोरोना से हालात खराब हैं, हर दिन हजारों कोरोना मरीज मिल रहे हैं। लेकिन लोगों की किसे परवाह है, सरकार से लेकर विपक्ष, हर कोई चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। सरकार तो चुनाव कराने पर आमादा है ही लेकिन विपक्ष भी अब कोरोना को भूलकर चुनावी दंगल में उतरने के लिए लंगोट कस रहा है। लेकिन लंगोट कसने के चक्कर में विपक्ष के कुछ नेता ये भूल गए हैं कि बिहार कोरोना से लड़ाई में लगातार पिछड़ते जा रहा है। इनसे मिलिए …ये हैं उपेंद्र कुशवाहा, देश के पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं लेकिन कोरोना और प्रदेश में लागू lockdown के नियमों का इन्हें ज्ञान तक नहीं है। तभी तो 40 गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे हैं।


[wp_ad_camp_1]

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने रोहतास जिले के करगहर पहुंचे आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। इस दौरान उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन किया बल्कि सूबे में लागू lockdown का भी ख्याल नहीं रखा। ज़रा सोचिए कि जब देश का पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक पार्टी का मुखिया ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाएगा तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन में भीड़ जुटाने पर सख्त मनाही है लेकिन नेता जी तो कानून से ऊपर हैं। पहले तो lockdown के बीच में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और फिर सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी-तैसी कर डाली। एहतियात के तौर पर लोगों ने मास्क तो जरूर लगाया था लेकिन सामान्य बैठकों की तरह ही कुर्सियां एक-दूसरे के सटी रहीं और सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर निल बटे सन्नाटा था, हालांकि कुशवाहा जी दे दना दन भाषण देते रहे।  


[wp_ad_camp_1]

अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारी में लगी हुई हैं। उनका प्रयास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जहां कहीं भी महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे उन सभी की जीत सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार से लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। यह स्पष्ट है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है।

दुनिया भर का ज्ञान देने के बाद जब एक पत्रकार ने कुशवाहा जी से lockdown के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग तोड़कर कार्यकर्ता सम्मेलन करने को लेकर सवाल पूछा तो कुशवाहा जी की बेशर्मी मास्क लगे होने के बाद भी झलक ही गई।

अब जरा lockdown के नियमों का उल्लंघन करने पर आम लोगों पर हुई FIR और गिरफ्तारियों की खबरों को याद करिए और हुकूमत से सवाल पूछिए कि क्या नेता जी कानून से ऊपर हैं?

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान