Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

स्कूल में घुसकर दलित प्रधानाध्यापिका से मारपीट, 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
dalit headmaster beaten in raniganj araria

5 सितंबर को जब पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा था, उसी समय एक शिक्षिका पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर घंटों इंसाफ मांगने के लिए खड़ी थी, मगर उसे इंसाफ मिल नहीं पाया।


आरोप है कि शिक्षिका को वार्ड सदस्य द्वारा बुरी तरह पीटा गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। घटना को हुए 20 दिन से ज्यादा वक्त बीत गया है। शिक्षिका द्वारा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

मामला अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र के बसेड़ी पंचायत वार्ड संख्या 4 का है। आरोप है कि 18 अगस्त की दोपहर वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य कमल प्रिंस चौधरी 5 लोगों के साथ शराब पी कर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में घुसे और मिड डे मील का भोजन कर रहे बच्चों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका मीना देवी से कथित तौर पर रंगदारी मांगी।


बताया जा रहा है कि इसका विरोध करने पर वार्ड सदस्य और अन्य 5 लोगों द्वारा मीना देवी और उनके सहायक शिक्षक मोहम्मद रिजवान आलम के साथ मारपीट की गई।

प्रधानाध्यापिका वीना देवी ने आगे बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा उनको धमकी भी दी गई कि अगर इस घटना के बारे में वह किसी को बताती हैं तो उनके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।

आगे वीना देवी ने बताया कि वार्ड सदस्य उनसे काफी समय से रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी की राशि नहीं देने के कारण ही स्कूल में चेकिंग के बहाने घुसकर उनके साथ मारपीट की गई।

बता दें कि इस विद्यालय को 2022 में स्वच्छता को लेकर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं, स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अररिया जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

लेकिन आरोप है कि अब वार्ड सदस्य द्वारा दी जा रही धमकियों के कारण पिछले 20 दिनों से प्रधानाध्यापिका विद्यालय नहीं जा पा रही हैं। इस कारण विद्यालय के महत्वपूर्ण कामकाज और प्रबंधन में रुकावटें पैदा हो रही हैं।

शिक्षक रिजवान आलम ने इस बात की भी पुष्टि की है कि रंगदारी के रूप में वार्ड सदस्य द्वारा लगातार उनके विद्यालय के अन्य शिक्षकों से पैसे मांगे जा रहे थे।

इस पूरे मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका वीना देवी ने अररिया एससी/एसटी थाने में वार्ड सदस्य सहित 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब मामले को 18 दिन बीत गए और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो शिक्षिका 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर अपने लिए इंसाफ मांगने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची। लेकिन घंटों खड़े रहने के बाद भी पुलिस अधीक्षक से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। कार्यालय में मौजूद कर्मी ने उनका आवेदन ले लिया और शुक्रवार को जनता दरबार में आने के लिए कह दिया।

मामले को लेकर अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की और मामला सत्य पाया जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश श दिया है। साथ ही एसडीपीओ ने कहा कि स्कूल की जांच पड़ताल करना वार्ड सदस्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

लेकिन, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की नियमावली के अनुसार, प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय जिस भी वार्ड में स्थित होगा, उस वार्ड का वॉर्ड सदस्य विद्यालय शिक्षा समिति का पदेन अध्यक्ष होगा। विद्यालय शिक्षा समिति यानी VSS की कई शक्तियाँ एवं कृत्य हैं, जिनमें से मुख्य रूप से विद्यालय के संचालन का अनुश्रवण करना, नियमानुसार मध्याह भोजन की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्णय लेना और उसकी देखरेख करना आदि शामिल हैं।

इस मामले में जब वार्ड सदस्य कमल प्रिंस चौधरी से उनका पक्ष पूछा गया, तो उन्होंने सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनको राजनीति दांवपेच खेल कर फंसाने की कोशिश की जा रही है।


धूल फांक रही अररिया की इकलौती हाईटेक नर्सरी

अररिया रेपकांड: हाईकोर्ट ने मेजर को फांसी की सजा रद्द की, दोबारा होगी ट्रायल


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान