Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर हमला, कई घायल

टना में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रानीगंज थाना पुलिस और फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
villagers attacked policeduring protest against power cut in araria

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खजूरी साह टोला में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ सड़क जामकर प्रदर्शन किया। दरअसल, लगातार बिजली कटौती से लोग बिजली विभाग से नाराज थे। थोड़ी देर बाद ही प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे बीडीओ शशि भूषण सुमन, अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष मनीष कुमार और पुलिस बल के जवानों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।


प्रदर्शनकारियों को समझाने के प्रयास के बीच, स्थिति अचानक बिगड़ गई और ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई दीपक कुमार, एसआई प्रमोद नारायण सिंह, एसआई रामाशीष राम, डीएसपी बॉडीगार्ड ब्रजेश कुमार, चौकीदार प्रदीप पासवान, चौकीदार राजकुमार चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। चौकीदार प्रदीप पासवान को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

इस घटना में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रानीगंज थाना पुलिस और फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य तकनीकी आधार पर 45 उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है और विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। भरगामा थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क