Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सीएम की यात्रा से पहले कब्रिस्तान के पास बन रहा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, ग्रामीण नाराज़

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है मुस्लिम समुदाय में किसी की मृत्यु होने पर शव को इसी कब्रगाह में दफनाया जाता है।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam | Saharsa |
Published On :
Gadhiya Village muslim graveyard

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। वह विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और सीधे लोगों से मिलकर उनसे बात कर रहे हैं।


18 जनवरी को दौरा सहरसा पहुंचेगा, जहाँ सीएम विभिन्न पंचायतों में चल रही सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। सीएम के आने की खबर के बाद विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों में तेजी आई है। ऐसी ही तेजी कहरा प्रखंड की बलहापट्‌टी पंचायत अंतर्गत गढ़िया गांव में स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कूड़े के डंपिंग प्वाइंट बनाने में भी दिख रही है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है मुस्लिम समुदाय में किसी की मृत्यु होने पर शव को इसी कब्रगाह में दफनाया जाता है। अब इसी कब्रिस्तान परिसर में कूड़े का डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है, जो कहीं से उचित नहीं है।


ग्रामीणों का कहना है कि पहले आश्रय स्थल बना दिया गया था, उसके बाद अधिकारियों द्वारा बताया गया था कि अब इससे आगे कोई भी काम नहीं किया जाएगा, इसके बावजूद जब नीतीश कुमार यहां पहुंच रहे हैं, तो यहां डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कब्रिस्तान को सुरक्षित रखते हुए इसे बाउंड्री किया जाए ताकि आनेवाले समय में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। हम लोगों ने इसको लेकर कई जगह आवेदन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं, बलहापट्‌टी पंचायत के मुखिया ललन कुमार यादव कहते हैं कि स्थानीय लोगों से पूछने के बाद यहां काम करवाया जा रहा है। कुछ लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान पास में है। जिस स्थल पर डंपिंग प्वाइंट बनाया जा रहा है, वह कब्रिस्तान नहीं है।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क