Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

एक अदद सड़क को तरस रहा बिहार के किशनगंज का ये गांव

किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच और छह को मिलाकर बने सात टोलों के गाँव महिसमारा हिन्दू बस्ती में सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क योजना 17 बरस बाद भी उतरने में नाकाम रही है।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :
Villagers loading jute on an e rikshaw in pothia

ग्रामीण बसावटों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पक्क्की सड़कों का होना सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। जब किसी गाँव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क बनाई जाती है तब वहां की आबादी स्वतः तरह-तरह की सेवाएँ प्राप्त करने में सशक्त हो जाती है।


जैसे गर्भवती महिलाएं या कोई मरीज आसानी से अस्पताल जा सकता है। बच्चे स्कूल जा सकते हैं। किसानों को उनके अनाज के अच्छे दाम मिल सकते हैं। कुटीर उद्योग से लेकर लघु व्यापार को भी बल मिलता है। और ये सभी संभावनाएं किसी भी गांव में एक अदद सड़क न होने से ठहर और सहम जाती है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

भारत सरकार ने देश के कोने-कोने की सड़कों का विस्तार करने के लिए वर्ष 2005 में “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना” नाम की एक योजना का शुभारम्भ किया। इसके लिए नियम बनाया गया कि यदि किसी गाँव की आबादी 500 से अधिक और मुख्य सड़क से कम से कम आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित हो तो उस गाँव को जोड़ने के लिए सड़क नियमतः बनाई जायेगी।


यही नहीं, बिहार सरकार ने भी वर्ष 2013 में “मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना” की शुरुआत की। मोटा-मोटी देखें तो यह मुख्यामंत्री ग्राम सड़क योजना भी PMGSY की तरह ही काम करती है। इसके अलावा भी दो बसावटों को सड़क के माध्यम से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना भी चलाई जाती है।

इन तमाम योजनाओं की जानकारी लेने के बाद अपनी आख बंद कर बिहार की सड़कों के जाल को महसूस करने में भले ही सिलिकॉन वैली जैसी अनुभूति होने लगे, लेकिन आँखें खोल कर बिहार के सुदूर गांवों में जायेंगे तो आपका भ्रम जरूर टूटेगा। इसी भ्रम को तोड़ने के लिए आपको लिए चलते हैं किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच और छह को मिलाकर बने सात टोलों के गाँव महिसमारा हिन्दू बस्ती।

आबादी दो हज़ार से भी ज्यादा और मुख्य सड़क से लगभग 2 किलोमीटर से भी दूर होने के बावजूद सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क योजना 17 बरस बाद भी उतरने में नाकाम रही है। पेशे से यहाँ की ज्यादा आबादी विस्थापित मजदूर है जो पंजाब के खेतों से लेकर केरल में गद्दा बनाने की फैक्ट्री तक में पसीना बहाते मिल जायेंगे। बचीखुची अधेड़ आबादी में ज्यादा लोग 300 रुपए की दिहाड़ी पर आसपास के गांवों में मजदूरी करते हैं और कुछ लोग दूसरों की जमीनों पर खेतीबाड़ी।

अपनी समस्याओं से दो चार यहाँ की आबादी सरकार और यहाँ के जनप्रतिनिधियों से पूरी तरह से नाउम्मीद होकर भगवान भरोसे जीने को मजबूर हैं।

दिलमणी देवी इसी गांव की रहने वाली हैं। वह बताती हैं कि सड़क नहीं होने के कारण गॉंव में महिलाओं को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क की मज़बूरी के कारण अच्छी रिश्तेदारियां नहीं मिलती और अगर मिल भी जाती है तो हमेशा ताना सुनना होता है।

जूगनू पंडित अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि यहाँ घुटना भर पानी हुआ करता था, इसीलिए हम ज्यादा पढ़ाई-लिखाई नहीं कर सके, लेकिन अब दुनिया के इतना बदल जाने के बाद भी हमारे बच्चों को यही देखना पड़े तो बहुत दुःख की बात है। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई-लिखाई करें लेकिन सड़क का नहीं होना उनकी उम्मीदों के रास्ते में रोड़ा बना हुआ है।

unpaved road in pothia kishanganj

गांव के किसान सुमरीत को अपने अनाजों का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। गांव की सड़क ख़राब होने के कारण कोई भी गाड़ी वाला उनके गांव नहीं आता, जिस कारण इन्हें अपने अनाजों को कम दर पर बेचना होता है या फिर खुद रिक्शा के माध्यम से निकट के बाज़ार में ले जाना होता है। ऐसा करने से किसानों की लागत बढ़ जाती है और कृषि में उन्हें नुकसान होता है।

सत्यवान पंडित बताते हैं कि मामूली हाटबाजार करने के लिए लोगों के खेतों से होकर जाना पड़ता है।

खगेन्द्र मालाकार पेशे से माली हैं, शादी-विवाह के लिए मुकुट आदि बनाकर बेचते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सड़क नहीं होने से इनके घर तक लोगों की पहुँच नहीं हो पाती है। उन्हें लगता है कि सड़क बन जाने से इनका काम दौड़ पड़ेगा और परिवार पटरी पर आ जायेगा।

सड़क के सवाल पर पथ निर्माण विभाग के अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि सड़क का लोकेशन भेज दिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

One thought on “एक अदद सड़क को तरस रहा बिहार के किशनगंज का ये गांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क