
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष मासूम रज़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला संविधान बचाने वाला है और अंततः जीत सच्चाई की हुई। उनके अनुसार, यह फैसला 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की सफलता का संकेत है।

कुरेला गांव निवासी, जमीन मालिक और शिकायतकर्ता दिवास कुमार दास ने कहा कि उनके दादा के नाम पर 1 एकड़ 94 डिसमिल ज़मीन की बंदोबस्ती की गई थी। उनके दादा की मृत्यु के बाद ज़मीन को परिवार के नाम पर बंदोबस्ती करवाने के लिए वह दस सालों से दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं।

किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में पंप के सहारे सिंचाई करने से काफी लागत आ रही है। ऐसे में लागत अधिक होने से काफी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने कहा कि डीजल अनुदान उन्हें नहीं मिल रहा है। किसानों ने मांग की कि सिंचाई के लिए उन्हें बिजली और बिजली संचालित पंप मोटर उपलब्ध करवाया जाय।

किशनगंज सदर अस्पताल के डीएस डॉ अनवर आलम ने बताया कि आखों का यह इन्फेक्शन, एडीनो कंजेक्टिवाइटिस वायरस के कारण हो रहा है जिसे आई फ्लू भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में आंखों के इस इन्फेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ में उपाध्यक्ष बापतारणी शरण ने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ता नहीं होंगी, तो बिहार में स्वास्थ्य सेवा ठप हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की 9 सूत्री मांगों को नहीं सुना गया, तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

एसपी ने सबूत के तौर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आदमी चल कर आता है और खड़े लोगों पर बिल्कुल नजदीक से गोली चला देता है। गोली चलने के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

कलवर्ट का टूट हुआ भाग दिन के वक्त तो दिख जाता है लेकिन रात को चलने वाले लोगों को खतरा लगा रहता है। इस रास्ते से गुजरने वाले कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। गांव के ही किशन कुमार कहते हैं कि कुछ दिन पहले ही दो महिला बाइक पर सवार होकर पुलिया से गुजर रही थीं। कल्वर्ट के पास पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लोग गड्ढे में गिर पड़ीं। लोगों की मदद से उन्हें गड्ढे से निकाला गया।

फाला पंचायत की वार्ड संख्या 9 के वार्ड सदस्य रिपन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2 साल पहले सड़क की मरम्मत की गई थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही सड़क दोबारा जर्जर हो गई। सड़कों की इस दुर्दशा के लिए वह नीतीश सरकार की मेंटनेंस नीति को ज़िम्मेदार मानते हैं।

2024 के आम चुनाव में एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी पार्टियों ने ‘INDIA’ गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन का पूरा नाम ‘इंडियन नेशनल डिवलपमेंटल इंक्लूज़िव अलायंस’ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

सरस्वती गांव पोठिया प्रखंड की गोरूखाल पंचायत अंतर्गत आता है। जलजमाव की स्थिति पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सोहराब आलम कहते हैं कि यह समस्य इस साल ही उत्पन्न हुई है। पिछले साल तक लोगों का घर गांव में ही था। जल निकासी का इंतजाम ठीक-ठाक था।

पूर्णिया ज़िले के अमौर प्रखंड अंतर्गत खाड़ी पुल का इंतज़ार यहाँ के लोगों को दशकों से है। लम्बे इंजतार के बाद पुल के एप्रोच पथ का काम कुछ महीने पहले शुरू हुआ। लेकिन, पहली ही बरसात में एप्रोच पथ में दरारें आने लगीं और सड़क टूट कर गिरने लगी है।

सीमांचल सहित नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अररिया जिले से होकर गुजरने वाली परमान नदी उफान पर है।

अररिया के एन एच 327ई जीरोमाइल के समीप पानी के तेज बहाव में एक डायवर्जन बह गया, जिस कारण अररिया सिलीगुड़ी मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत निशंद्रा गांव का संपर्क जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और बाकी ज़िले से टूट गया है। निशंद्रा जानेवाली एक मात्र लगभग 23 किलोमीटर लंबी झाला-निशंद्रा प्रधानमंत्री सड़क मीरगंज चौक टंगटंगी के निकट क़रीब 200 फीट कट गई है।

कटिहार में 2 महीने तक ज़बरदस्त हीटवेव झेलने के बाद लोगों को जुलाई में हुई वर्षा से राहत मिली, लेकिन कुछ दिनों की बारिश से ही जिले के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।