Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: विधायक महबूब आलम और पुलिसकर्मी के बीच नोक-झोंक का वीडियो वायरल

वीडियों में विधायक महबूब आलम कहते नज़र आ रहे हैं कि जमीन विवाद के मामले में पुलिस का कोई काम नहीं है, इसलिये पुलिस को यहां नहीं आना चाहिये। साथ ही वीडियो में कह रहे हैं कि बारसोई पुलिस द्वारा गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा वर्दी का धौंस दिखाया जा रहा है।

Md Minarul Reported By Md Minarul |
Published On :
video of altercation between balrampur mla mehboob alam and policeman goes viral

कटिहार के बारसोई से विधायक महबूब आलम और पुलिसकर्मी के बीच हुई तीखी नोक-झोंक का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। महबूब आलम और पुलिस के बीच हुई बहस का यह वीडियो नगर पंचायत स्थित रघुनाथपुर के बेगम चौक के पास का बताया जा रहा है। हालांकि, ‘मैं मीडिया’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, बेगम चौक के पास बुधवार देर रात ज़मीन विवाद के समाधान को लेकर गांव वालों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायती में दोनों पक्ष शामिल हुए।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

इसी बीच बारसोई पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करने लगी। लोगों ने स्थानीय विधायक महबूब आलम को सूचना दी कि पुलिस द्वारा लोगों को डराया धमकाया जा रहा है।


सूचना मिलते ही विधायक महबूब आलम अपने समर्थकों के साथ रघुनाथपुर बेगम चौक पहुंच गए। देखते ही देखते विधायक और बारसोई थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार के बीच तीखी बहस होने लगी।

वीडियों में विधायक महबूब आलम कहते नज़र आ रहे हैं कि जमीन विवाद के मामले में पुलिस का कोई काम नहीं है, इसलिये पुलिस को यहां नहीं आना चाहिये। साथ ही वीडियो में कह रहे हैं कि बारसोई पुलिस द्वारा गरीब जनता को परेशान किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा वर्दी का धौंस दिखाया जा रहा है।

वहीं, वीडियो में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार कहते नज़र आ रहे हैं कि 112 नंबर पर यहां के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया था कि यहां पर लड़ाई हो रही है, जिस वजह से पुलिस यहां आई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो. मिनारूल कटिहार के रहने वाले हैं। बारसोई की सभी ख़बरों पर नजर रखते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क