Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

घायल व्यक्ति की मौत के बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा

कटिहार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (केएमसीएच) में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
Protest in katihar

कटिहार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (केएमसीएच) में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ। मृत व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों पर मरीज़ के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि मोहम्मद जुल्फिकार कुछ दिनों पहले एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे जिसके बाद उन्हें केएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज़ के शरीर में इन्फेक्शन बढ़ने के कारण उसका एक पैर भी काटना पड़ा था।


परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि मरीज़ को खून चढाने में लापरवाही बरती गई और बिना रक्तचाप मापे मरीज़ को इंजेक्शन लगाया गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने के लिए अस्पताल द्वारा पांच हज़ार रुपए की मांग करने का भी आरोप लगाया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बताया जाता है कि मोहम्मद जुल्फिकार करीब एक सप्ताह पहले हसनगंज इलाके में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे।


परिजनों ने मुफस्सिल थाने के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जब मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया गया तो आवेदन नहीं लिया गया और कहा गया कि आवेदन पत्र रख दीजिये, जब बड़ा बाबू आएंगे, तो कागज़ात देख लिया जाएगा।

मृत व्यक्ति के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए मुफस्सिल थाने के सब इंस्पेक्टर गौरी शंकर ने कहा कि जिस दिन दुर्घटना हुई, उसी दिन एफ़आईआर दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने आगे कहा कि दोषी व्यक्ति की तलाश जारी है।

इधर, मोहम्मद ज़ुल्फ़िक़ार की मौत के बाद उनके परिजन और आस पास के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने सरकार से मृत व्यक्ति के परिवार के लिए मुआवज़े की मांग की और कहा कि जब तक हादसे के दोषियों को नहीं पकड़ा जाता, तब तक मृत व्यक्ति का शव दफनाया नहीं जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान