Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: खाद के लिए हंगामा, चली टीयर गैस, हवाई फायरिंग

देशभर में खाद की किल्लत चल रही है, जिससे रबी सीजन की बुआई बुरी तरह प्रभावित हुई है। बिहार में भी खाद की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। किसानों का कहना है कि दिन-दिन भर लाइन में लगे रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही। कुछ जगहों पर तो रात से किसान लाइन में लग जा रहे हैं ताकि खाद मिल जाए। गुरुवार को खाद वितरण को लेकर अररिया जिले के नरपतगंज ब्लाॅक में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हो रही खाद की बिक्री के दौरान ही जबरदस्त हंगामा हो गया। हालात इस कदर बेकाबू हो गये कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और आरोप है कि हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

Meraj Reported By Meraj Khan |
Published On :
Araria fertilizer

देशभर में खाद की किल्लत चल रही है, जिससे रबी सीजन की बुआई बुरी तरह प्रभावित हुई है। बिहार में भी खाद की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। किसानों का कहना है कि दिन-दिन भर लाइन में लगे रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही। कुछ जगहों पर तो रात से किसान लाइन में लग जा रहे हैं ताकि खाद मिल जाए।


गुरुवार को खाद वितरण को लेकर अररिया जिले के नरपतगंज ब्लाॅक में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हो रही खाद की बिक्री के दौरान ही जबरदस्त हंगामा हो गया। हालात इस कदर बेकाबू हो गये कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और आरोप है कि हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

Araria Narpatganj

किसानों और पुलिस में झड़प की भी ख़बर है जिसमें कुछ लोग जख्मी हुए हैं।


बताया जाता है कि अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल के नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में पुलिस-प्रशासन की निगरानी में खाद का वितरण चल रहा था, उसी वक्त हंगामा हो गया।

एसडीएम सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि किसानों की सहुलियत के लिए प्रशासन की तरफ से हाई स्कूल मैदान में 9 काउंटर बनाये गये थे, जहां से आनलाइन माध्यम से खाद की बिक्री चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद तकनीकी खामी के चलते आनलाइन प्रक्रिया ठप पड़ गई।

जब आनलाइन प्रक्रिया ठप पड़ गई तो खाद की बिक्री भी बंद हो गई। उस वक्त हर काउंटर पर 10-15 किसान मौजूद थे।

फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बिक्री बाधित होने के बाद फैसला लिया गया कि पंचायत में जाकर किसानों को खाद दी जाएगी। लेकिन, उसी वक्त कुछ दलाल, जो किसान बनकर खाद खरीदते हैं और बाद में ऊंचे दाम पर उसे किसानों को बेचते हैं, ने हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने एनएच 57 को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव भी किया।

एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि उस वक्त रोड पर वाहन थे और उनमें यात्री सवार थे, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गये।

हवाई फायरिंग की बात पुलिस अस्वीकार कर रही है, लेकिन मौके से मिले वीडियो फुटेज से पता चलता है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग की है। पुलिस के साथ झड़प में महिला समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Araria Narpatganj Fertilzer 1

कोटे से कम हुई खाद की सप्लाई

रबी सीजन में बिहार सरकार ने 45.10 लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 23 लाख हेक्टेयर में गेहूं, 5 लाख हेक्टेयर में मक्का, 12 लाख हेक्टेयर में दलहन की बुआई होनी है।

रकबा के हिसाब से बिहार में अक्टूबर-नवम्बर में 4.35 लाख मेट्रिक टन यूरिया की जरूरत थी, लेकिन केंद्र सरकार ने महज 3.43 लाख मेट्रिक टन यूरिया की ही सप्लाई की थी। वहीं डीएपी की सप्लाई भी मांग के मुताबिक नहीं हुई। इससे किसानों में चिंता और सरकार से नाराजगी है क्योंकि खाद की कमी से वे बुआई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बुआई का सीजन निकलता जा रहा है। कई जगहों पर खाद की सप्लाई की मांग पर किसान रोड जाम भी कर रहे हैं।

Araria Narpatganj Fertilizer

सरकार का आश्वासन बेअसर

पिछले दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री मनसुख माडविया ने उन्हें आश्वस्त किया है कि बिहार के किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा था कि अब तक राज्य के कोटे का केवल 65 फीसदी फर्टिलाइजर ही दिया गया है और बाकी की आपूर्ति एक दो महीने में कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों कहा था कि खाद की किल्लत दूर की जाएगी, लेकिन तमाम आश्वासनों के बावजूद राज्य में खाद की किल्लत बरकरार है और इसे जल्दी दूर नहीं किया गया, तो किसानों का प्रर्दशन उग्र हो सकता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Meraj Khan is a trained Lawyer and works as a reporter from Araria district of Seemanchal. In his past life he has worked as a Tailor and aspires to be a Teacher in near future. BBC has appreciated his hyper-local reportage during COVID-19.

Related News

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान