Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार चुनाव में थर्ड फ्रंट तैयार, कुशवाहा के संग आ गए ओवैसी

विधानसभा चुनाव में अब नया मोड़ आ रहा है। बिहार में इस बार के चुनावों में पहले से ही तीसरे मोर्चे के बनने की बात कही जा रही थी। जो अब रुप लेता हुआ नज़र ​आ रहा है। बिहार में इस बार के चुनाव में कई नए गठबंधन बने हैं। इन्हीं में से एक गठबंधन है उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP और मयावती की पार्टी बीएसपी की है

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
upendra-kushwaha-forms-alliance-with-owaisis-aimim-in-bihar-elections

[vc_row][vc_column][vc_column_text]विधानसभा चुनाव में अब नया मोड़ आ रहा है। बिहार में इस बार के चुनावों में पहले से ही तीसरे मोर्चे के बनने की बात कही जा रही थी। जो अब रुप लेता हुआ नज़र ​आ रहा है। बिहार में इस बार के चुनाव में कई नए गठबंधन बने हैं। इन्हीं में से एक गठबंधन है उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP और मयावती की पार्टी बीएसपी की है। लेकिन अब इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की भी एंट्री हो गई है। इसमें ओवैसी के पहले गठबंधन के साथी देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक भी शामिल है। यानी कुल चार पार्टियां अब तक इस गठबंधन में शामिल हैं।




Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

आवैसी की पार्टी के रालोसपा के संग आने को लेकर दावा खुद रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने किया है। उन्होंने 6 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे गठबंधन में नए दल जुड़ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि एआईएमआईएम के नेता एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवैसी की पार्टी भी उनके गठबंधन का हिस्सा है और साथ में बिहार चुनाव लड़ेगी। बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा महागठबंधन छोड़ने के बाद बसपा से गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे हैं।


[wp_ad_camp_1]

बता दें कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ दिन पहले ही भाजपा, जदयू और राजद पर तीखा हमला बोला था। कुशवाहा ने कहा था कि 15 साल की यह सरकार हो या 15 साल की इससे पहले वाली सरकार, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि दोनों ही गठबंधन को ऑपरेट बीजेपी ही कर रही है। ऐसे में वो अपने नए मोर्चे के जरिए उन्होंने बिहार की जनता को नया और बेहतर विकल्प देने का दावा किया।

[wp_ad_camp_1]

AIMIM के बिहार के यूथ प्रेसिडेंट ने इस नए गठबंधन को लेकर कहा है कि चारों पार्टियां साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगी और जल्द ही कुछ और पार्टियां गठबंधन का हिस्सा बनेगी। उपेंद्र कुश्वाहा ने इस नए गठबंधन के बारे में कहा कि — हमारा बीएसपी के साथ जो गठबंधन हुआ है, अब उसका और विस्तार हुआ है. इस गठबंधन के साथ ओवैसी की पार्टी AIMIM भी जुड़ गई है। अगले 2-4 दिन में इस गठबंधन के सारे नेता मिलकर गठबंधन के नाम के बारे में और इससे जुड़े हुए दूसरे विवरण के बारे में बात करेंगे और फिर जानकारी दी जाएगी। हमारे गठबंधन के प्रति लोगों काफी उत्साह दिख रहा है. ये गठबंधन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।

आपको बता दें कि बिहार में यह नया गठबंधन जो बना है उसे पहले लेकर कोई खास खास प्रतिक्रिया राजनीति गलियारों में देखने को नहीं मिली थी। लेकिन अब जब इसमें ओवैसी की पार्टी AIMIM शामिल हुई है तो राजनीतिक गलियारों में तीसरे मोर्चे को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार में यह तीसरा मोर्चा बड़ी पार्टियों को खेल खराब भी कर सकता है।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान