Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: चार सालों से पुल का काम अधूरा, बरसात में डूब जाता है पुल का ढांचा

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत में एक पुल पिछले तीन सालों से अधूरे ढाँचे पर खड़ा है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत में एक पुल पिछले तीन सालों से अधूरे ढाँचे पर खड़ा है।


पंचकोनिया गांव के निकट इस पुल का एप्रोच न होने के कारण ग्रामीणों को 3 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर जाना पड़ता है। पुल के सामने खेतों से होकर जाने वाला यह रास्ता महेशपुर पंचायत को निमौल पंचायत से जोड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो पंचायतों की सीमा पर स्थित होने के कारण जनप्रतिनिधि इस अर्द्धनिर्मित पुल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

यह अधूरा पुल बरसाती नदी के ऊपर बनाया गया था। लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में इसमें काफी पानी भर जाता है और कई महीनों तक पानी जमा रहता है। स्थानीय निवासी मोहममद जाबिर कहते हैं कि वह रोज़ाना महेशपुर पंचायत जाते हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 3 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। गांव के बाकी लोगों को भी पुल न होने से आने जाने में दिक्कतें पेश आती हैं।


उन्होंने आगे बताया कि चार साल पहले बने इस पुल की ऊंचाई भी छोटी है, बरसात के दिनों में पुल के ऊपर तक पानी आ जाता है।

पेशे से किसान अनीसुल हक़ ने बताया कि फ़सल ले जाने और खेती के लिए सामान लेने के लिए कहीं आने जाने में बहुत कठिनाई आती है। ख़ास कर बरसात के मौसम में सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अनीसुल हक़ के अनुसार इस रास्ते से 8 – 10 गांव के लोग आते जाते हैं और अगर पुल का निर्माण हो जाता है, तो आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगों की आने जाने की समस्या खत्म हो जाएगी।

स्थानीय निवासी मोहम्मद साजिद मानते हैं कि यह अधूरा पुल भ्रष्ट्राचार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तो सम्पूर्ण पुल के लिए ही फंड दिया होगा लेकिन प्रतिनिधि की कमी और प्रशासन की अनदेखी के कारण अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका।

इस मामले में जब हम ने पुल निर्माण निगम कटिहार के कार्यपालक इंजीनियर से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पुल उनके विभाग ने नहीं बनाया है।

इसके बाद हमने महेशपुर पंचायत के मुखियापति अब्दुल गफ़्फ़ार से बात की, उनके अनुसार यह पुल मनरेगा के तहत महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ने बनवाया था और उसी समय से यह अधूरा पड़ा है। उन्होंने जल्द ही मिट्टी भरकर पुल को आवागमन लायक बनाने का भरोसा दिया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान