Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नौकरी के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाए गए किशनगंज के दो युवक मुक्त

कम्बोडिया में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाकर गलत तरीके से कार्य करा रहे दो भारतीय युवकों को किशनगंज पुलिस ने मुक्त कराया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk | Kishanganj |
Published On :
Kishanganj news

कम्बोडिया में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर म्यांमार में बंधक बनाकर गलत तरीके से कार्य करा रहे दो भारतीय युवकों को किशनगंज पुलिस ने मुक्त कराया है।


किशनगंज पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 16 दिसंबर 2022 को किशनगंज ज़िले के पोठिया थाना अंतर्गत गोगनाती निवासी गफ़रुद्दीन ने एक आवेदन दिया कि उनके पुत्र फकरुद्दीन को पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कम्बोडिया में नौकरी की बात दो वर्षों से कह रहा था। उक्त व्यक्ति की पहचान उत्तर दिनाजपुर ज़िले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत पांचगछिया निवासी अब्दुल हमीद के रूप में हुई है।

अब्दुल हमीद द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद फकरुद्दीन और उसका दोस्त कम्बोडिया जाने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद अब्दुल हमीद ने कम्बोडिया में नौकरी के नाम पर इन दोनों से पांच लाख रुपए लिये।


कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके पुत्र और उसके दोस्त को कम्बोडिया न ले जाकर, उन्हें कहीं और ले गए। उन्हें इंजीनियरिंग की नौकरी न देकर उनसे मज़दूरी कराई जा रही थी और मानसिक प्रताड़ना दी रहा थी। इसको लेकर परिवार ने पोठिया थाने में धारा 363/365 के तहत अपहरण का मामला दर्ज़ करवाया।

किशनगंज पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि उक्त युवकों को नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड ले जाया गया था, जहाँ से उन्हें समुद्री मार्ग से म्यांमार भेज दिया गया। उन दोनों को बंधक बनाकर उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी। उन लोगों को कोई नौकरी नहीं दी गई थी, बल्कि साइबर फ्रॉड में उनका उपयोग किया जा रहा था।

किशनगंज पुलिस ने म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर दोनों युवकों को वहां से मुक्त कराकर उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास अनुसार यह एक अंतर्राष्ट्रीय रैकेट है, जो थाईलैंड और म्यांमार में नौकरी की पेशकश के साथ भारतीय नागरिकों का शोषण कर रहा है। नौकरी के नाम पर गुमराह कर उन्हें म्यांमार-थाई सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्र में लाया जाता है। यह क्षेत्र पूरी तरह से म्यांमार सरकार के नियंत्रण में नहीं है। इस म्यावाड़ी इलाके में भारतीय नागरिक के अलावा अन्य नागरिक भी फंसे हुए हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान