Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

इस पूरे मामले में स्थानीय बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी ने लगातार कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार को उन्होंने किशनगंज एसपी से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
two police officers nishakant and amit suspended in bahadurganj asif raza case

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाने में एक विवादास्पद घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस की छवि को धूमिल करने के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारियों — तत्कालीन थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार और तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


यह विवाद 28 से 30 जून 2025 के बीच ट्रैफिक फाइन को लेकर उत्पन्न हुआ था, जिसमें एक सरकारी कर्मी और जनप्रतिनिधि के साथ थाना परिसर में बहस और दुर्व्यवहार की स्थिति बन गई। इस पूरी घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

इस घटना को लेकर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) किशनगंज के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। रिपोर्ट में यह पाया गया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने विवाद को सुलझाने का कोई प्रयास नहीं किया और न ही अपने अधीनस्थों पर कोई नियंत्रण रखा। साथ ही थाने में आए लोगों और हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।


रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार का आचरण एक पुलिस सेवक के अनुरूप नहीं था। उन्होंने न तो विवाद सुलझाने की कोशिश की और न ही आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया। प्रथम दृष्टया यह उनकी कर्तव्य में लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पदाधिकारियों को सामान्य जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है और उनकी तैनाती किशनगंज पुलिस केंद्र में की गई है।

इस पूरे मामले में स्थानीय बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी ने लगातार कार्रवाई की मांग की थी। गुरुवार को उन्होंने किशनगंज एसपी से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

मुख्यधारा मीडिया से अलग, ‘मैं मीडिया’ ने इस घटना की गहराई से पड़ताल करते हुए “बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने” शीर्षक से एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान