Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दिल्ली व गुजरात में हादसे का शिकार हुए कटिहार के दो मज़दूरों की मौत

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
two laborers from katihar died in accidents in delhi and gujarat

देश की दो अलग-अलग जगहों पर बिहार के कटिहार जिले के दो प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में दो मंज़िली इमारत गिरने से कटिहार के एक मज़दूर की जान चली गई। कंस्ट्रक्शन के दौरान दो मंज़िली इमारत ध्वस्त हो गई जिसमें बलरामपुर प्रखंड स्थित लोहागाड़ा निवासी, 23 वर्षीय अशरफ आलम बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन अगले दिन अशरफ ने दम तोड़ दिया।


वहीं, एक दूसरे हादसे में रविवार को कटिहार के एक और मज़दूर की गुजरात में मृत्यु हो गई। ड्यूटी के दौरान बिजली का करेंट लगने से अहमदाबाद शहर में 35 वर्षीय कौसर आलम को जान से हाथ धोना पड़ा। कटिहार की बलिया बेलौन पंचायत अंतर्गत बसंधो निवासी कौसर आलम लोहा काटने की मशीन पर काम कर रहे थे, तभी मशीन के बिजली तार के चपेट में आ गए।

Also Read Story

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार चुनाव में विपक्ष का महाहाहा…गठबंधन!

मृतक मज़दूर का शव मंगलवार को उनके घर पहुंचा, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। पति कौसर की मृत्यु से आहत इशरती खातुन ने कहा कि उनके पति परिवार में एकलौते कमाने वाले थे। परदेस में मज़दूरी कर पैसा भेजते थे जिससे घर का खर्चा चलता था, उनकी मृत्यु के बाद परिवार बे सहारा हो चुका है।


स्थानीय मुखिया मेराज आलम ने मृतक की पत्नी और बच्चों के लिए बिहार सरकार से आपदा फंड से सहायता राशि देने की मांग की है। मेराज आलम ने कहा कि हर साल इस तरह की दुर्घटनाओं से क्षेत्र के दर्जनों लोगों की असमय मौत हो जाती है। इस क्षेत्र के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए बिहार सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार: अररिया के नीतीश कुमार बने JNU छात्रसंघ अध्यक्ष

अज़ान पर अभद्र टिप्पणी, 112 पर कॉल करने पर दुर्व्यवहार करता है बिहार के ये थाना प्रभारी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में बिहार डिजिटल मीडिया समिट का आयोजन

अररिया में एक करोड़ रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

कोलकाता की डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की गूंज पूर्णिया तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?