Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
Two groups fight with stikcks to dry maize on road in Kishanganj

किशनगंज ज़िले में सड़क पर मक्का सुखाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला कोड़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेली गांव का है।


घटना के मुताबिक, सड़क पर मक्का सुखाया जा रहा था और उसी सड़क से एक ट्रैक्टर गुजर रही थी। ट्रैक्टर चालक ने मक्के को सड़क से हटाने के लिए कहा, लेकिन मक्का सुखा रहे व्यक्ति ने मक्का नहीं हटाया, तो ट्रैक्टर चालक मक्के के ऊपर से वाहन लेकर निकल गया। इस पर मक्का सुखा रहे लोगों ने ट्रक चालक पर हमला कर दिया। घटना की ख़बर मिलते ही ट्रैक्टर चालक के परिजन भी मौक़े पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

[wp_ad_camp_1]


काफ़ी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से अभी तक थाने में शिक़ायत नहीं की गई है, लेकिन इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले किशनगंज पुलिस ने आदेश जारी कर कहा था कि सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर कार्रवाई होगी, लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लोग खुलेआम मक्के का दाना सुखा रहे हैं और दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।

[wp_ad_camp_1]

किशनगंज पुलिस द्वारा जारी आदेश में कहा गया था,

सड़कों पर मक्का बिछा कर अतिक्रमण करनेवाले सावधान हो जाएँ। पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण की वजह से अगर कहीं दुर्घटना हुई, तो सम्बंधित मक्का सुखाने वालों पर FIR होगी और वे जेल भी जाएंगे। बिहार पुलिस अधिनियम के तहत उनका चालान बना कर SDO के कोर्ट में भेजा जायेगा। इसमें फाइन के साथ जेल का भी प्रावधान है।

किशनगंज पुलिस

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं