Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में दुर्घटना कर भागते ट्रक ने कई लोगों को कुचला, चार की मौत

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक बरबट्टा के ओर से आ रहा था। रास्ते में ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक सवार को धक्का मार दिया और फिर रास्ते में कई राहगीरों को कुचलते हुए रौटा पहुंचा, जहाँ ट्रक को रोका गया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
Accident in Rauta PS of Purnea district

पूर्णिया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, एक ट्रक बरबट्टा के ओर से आ रहा था। रास्ते में ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक सवार को धक्का मार दिया और फिर रास्ते में कई राहगीरों को कुचलते हुए रौटा पहुंचा, जहाँ ट्रक को रोका गया।

पूर्णिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है, “रौटा थानांतर्गत एक ट्रक चालक के द्वारा तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना करने के पश्चात ट्रक को तेजी से भगाने के क्रम में अलग-अलग जगह पर चार व्यक्तियों को धक्का मारने के कारण चारों व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।”


पुलिस ने आगे बताया, “पुलिस को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घातक ट्रक को पकड़ लिया गया है और दुर्घटना करने वाले चालक को भी गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी के द्वारा मौका ए वारदात पर कैम्प किया जा रहा है।”

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम के अनुसार, मृतकों की पहचान बलुआ गोस्तरा निवासी हाफिज शब्बीर, हरिया निवासी हाफिज रूबैद आलम, बेलका निवासी सरबुल आलम व श्रीपुर रौटा निवासी दीपक कुमार साह के रूप में हुई है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मामले की पुष्टि करते हुए रौटा थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि सभी शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

इस संदर्भ में एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि एक जगह सड़क दुर्घटना की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में ट्रक ड्राइवर ने कई लोगों को कुचल दिया है।

चार लोगों को कुचल कर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, चारों शवों का राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क