बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में खरहट के पास शराब लदा एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
शराब लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आसपास के इलाकों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और शराब लूटने की होड़ मच गई।
Also Read Story
कई लोग झोले और बोरे में शराब भरकर ले जाते दिखे, जबकि कुछ लोग शराब की पेटियां सिर पर रखकर मौके से भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि ट्रक पश्चिम बंगाल की ओर से अररिया-रानीगंज होते हुए सुपौल की तरफ जा रहा था।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















