Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, जुलाई में आएगा नोटिफिकेशन: शिक्षा मंत्री

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
tre 4 notification may be issued in july, education minister mithilesh tiwari hints

बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ किया है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन जुलाई महीने में जारी किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे भर्ती की तैयारी में जुट जाएं।


शिक्षा मंत्री ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें पत्रकार द्वारा उनसे पूछा गया था कि क्या शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई शिक्षक भर्ती की वैकेंसी आएगी। मंत्री ने कहा, “ट्रांसफर-पोस्टिंग से TRE का क्या मतलब है? ट्रांसफर-पोस्टिंग अलग मामला है और TRE-4 की बहाली अलग मामला है। TRE-4 जुलाई में आएगा। अभ्यर्थी अपनी तैयारी में लगें।”

Also Read Story

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षकों के लिए ट्रांसफर नीति पहले ही लागू कर चुकी है। अब इसके लिए पोर्टल सक्रिय किया जाएगा और एक-दो दिनों के भीतर ट्रांसफर का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर की प्रशासनिक प्रक्रिया अपनी जगह चल रही है, जबकि TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया अलग है और दोनों को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।


उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों के रैशनलाइजेशन (Rationalization) का लगभग 74 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ऐसे में सरकार भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है।

TRE-4 को लेकर पिछले कई महीनों से अभ्यर्थी लगातार विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में शिक्षा मंत्री का यह बयान उनके लिए राहत लेकर आया है। हालांकि, भर्ती में पदों की संख्या, विषयवार रिक्तियां और आवेदन की तिथि जैसी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

(यह खबर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के मीडिया से बातचीत के दौरान दिए गए बयान पर आधारित है।)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क