Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

हादसे में मदरसा के एक शिक्षक और एक छात्र की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान सहरसा जिले के भेलाई निवासी मौलाना मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। वहीं, मृतक छात्र की पहचान भरगामा निवासी मोहम्मद मुख्तार के पुत्र मोहम्मद इक़बाल के रूप में की गई है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
tractor hits e rickshaw in araria on nh 27 killing two and injuring seven

बिहार के अररिया में एनएच-27 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित थलहा के करीब एनएच पर घटी है।


दरअसल, ई-रिक्शा पर सवार होकर गढ़िया मदरसा के छात्र क़ुरानख़ानी (क़ुरान पढ़ने) के लिए रामघाट जा रहे थे। इसी बीच थलहा के करीब ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अपने से आगे जा रही एक ट्रक के पीछे घुस गयी। ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग ट्रक के नीचे आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने फंसे हुए लोगों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

हादसे में मदरसा के एक शिक्षक और एक छात्र की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान सहरसा जिले के भेलाई निवासी मौलाना मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। वहीं, मृतक छात्र की पहचान भरगामा निवासी मोहम्मद मुख्तार के पुत्र मोहम्मद इक़बाल के रूप में की गई है।


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही नरपतगंज थाने से पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। बाद में पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर ग्रामीणों ने शव को फोर लेन से हटाया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।

थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सात घायलों को इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज रेफर कर दिया है। शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?