बिहार में अक्टूबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन तेजी से चल रहा है, जिसे इस जुलाई में ही पूरा किया जाना है। इस प्रक्रिया में सबसे ज़्यादा दिक्कत उन 2.93 करोड़ लोगों को हो रही है जिनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं था।
कटिहार ज़िले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की मलिकपुर, गायघट्टा और जलकी पंचायतों में 2003 की वोटर लिस्ट अब तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों में भ्रम और चिंता का माहौल है। हमने इन पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानी।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















