Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: पुल बनने से पहले ही धराशाई, 3 मज़दूर घायल

पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड अंतर्गत खपड़ा पंचायत में पीएमजीएसवाई योजना अंतर्गत 1 करोड़ 13 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाला पुल ढलाई के क्रम में ही ध्वस्त हो गया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
Purnea bridge collapse

मंगलवार की शाम पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड अंतर्गत खपड़ा पंचायत में पीएमजीएसवाई योजना अंतर्गत 1 करोड़ 13 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाला पुल ढलाई के क्रम में ही ध्वस्त हो गया। इस हादसे में 3 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए । मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग के पदाधिकारियों ने संवेदक मोहम्मद तकसीर को इसका जिम्मेदार ठहराया है।


आरोप है कि 2 दिन पहले निर्माण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। बावजूद इसके इस पुल की ढलाई संवेदक द्वारा बिना किसी सूचना के की जा रही थी । नतीजा यह हुआ कि सेंटरिंग ढालने के क्रम में पुल ध्वस्त हो कर नीचे आ गिरा, जिसमें 3 मज़दूर को चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संवेदक तकसीर पर जमकर बरसे ।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

इधर, हादसे की सूचना ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ व कार्यपालक अभियंता को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता रामु प्रसाद व ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।


अधिकारियों ने संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 29 जनवरी को पुल निर्माण का निरीक्षण कर कई दिशानिर्देश दिए गए थे लेकिन जांच किए जाने पर संवेदक के मुंशी ने बिना सूचना दिए बॉक्स पुल को ढाल दिया। उन्होंने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए संवेदक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संवेदक तसकीर को काली सूची में डालने के लिए भी राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट यहां से भेजी जाएगी ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब संवेदक तसकीर पर गैर जिम्मेदाराना निर्माण कार्य का आरोप लगा है । इससे पहले भी डगरवा प्रखण्ड के बेलगछी चौक से टोली चौक तक सड़क की मरम्मत संवेदक तसकीर द्वारा की गई थी, जिसके बनते ही परतें उखड़नी शुरू हो गईं थीं ।

इस मामले में बायसी विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद ने कहा कि ऐसे मामलों में कार्य करने वाले संवेदक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए‌। वह इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारी से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा, “अभी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य मंडल के तहत बायसी में जितने भी कार्य हो रहे हैं उसके लिए मैंने बार बार कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को सूचना दी थी। जनता के द्वारा निरंतर शिकायत आ रही थी कि प्राक्कलन के प्रावधान के विपरीत काम हो रहा है, लेकिन अभियंताओं की निष्क्रियता के कारण आज यह पुल गिर गया। ऐसे संवेदक और ऐसे अभियंताओं पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए। अगले विधानसभा सत्र में मैं ग्रामीण कार्य विभाग से सवाल करूँगा।”

विधायक रुकनुद्दीन आगे कहते हैं, “सरकारी राशि का दुरुपयोग बहुत ही चिंता और खेद का विषय है। बायसी में अभियंताओं का जो यह मामला है वह चिंताजनक है। काम की ढलाई इनकी अनुपस्थिति में होती है। एक उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा इस पूरे मामले की की जांच करने की आवश्यकता है। इस सन्दर्भ में नियमानुसार जो कार्रवाई की आवश्यकता है, उसके लिए मैं सम्बंधित विभागों को लिखित शिकायत दूंगा।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान