Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया: आग में झुलस कर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आग में झुलस कर तीन बच्चों की मौत हो गई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Three kids from a family die in fire in araria

बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आग में झुलस कर तीन बच्चों की मौत हो गई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।


घटना अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के वीरनगर विषहरिया गांव की है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से झुलसने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। एक बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेजा गया है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

जानकारी के अनुसार, आग में भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनागर विषहरिया वार्ड संख्या दस के शहादत टोला के तकरीबन डेढ़ दर्जन परिवारों के घर जलकर राख हो गए हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी की घटना उस समय हुई, जब लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे। किसी ने मौके से भरगामा थाना स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दी, तब जाकर ग्रामीणों के सहयोग से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने में सफलता पाई। लेकिन तबतक काफी नुकसान हो चुका था।

सूचना पाकर देर रात भरगामा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आगजनी में करीब 16 परिवारों की 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

इस घटना के बाद से पुलिस गांव में कैंप कर रही है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।

आग में शहादत टोला के दिलशाद आलम की बेटी रोशनी परवीन, पुत्र आजाद और अल्ताफ की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, नवाज नामक बच्चा बुरी तरह झुलस गया, जिसे इलाज के लिए पहले पूर्णिया और फिर भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

भरगामा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने 16 घरों में आग लगने की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद असलम बेग ने बताया कि वीरनगर विषहरिया मुस्लिम बहुल इलाका है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए दूसरे प्रान्तों में जाते हैं। स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण लोग घास की झोपड़ी में रहते हैं। आसपास के इलाकों में घनी आबादी है।

बताया जाता है कि इससे पहले भी वीरनगर पूरब और पश्चिम सहित अगल-बगल के गांवों में आगजनी जैसी घटनाएं होती रही हैं।

मौके पर मौजूद ग्रामीण मजहर आलम और अमजद ने पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि गांव के आसपास ही फायर ब्रिगेड की टीम होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई घटना हो तो गाड़ी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच सके।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क