Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में डेंगू के तीन मरीज़ मिले, सिविल सर्जन ने कहा- ‘सफाई का रखें ख़्याल’

पूर्णिया के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि फिलहाल डेंगू के तीनों मरीज़ मिले हैं जो सामान्य स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकुनगुनिया से निपटने के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 10 बेड की व्यवस्था की गई है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
three dengue patients found in purnia

बिहार के पूर्णिया में डेंगू के तीन मरीज़ मिले हैं। तीनों मरीज़ ज़िले के शहरी क्षेत्र में पाये गये हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि, डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर पूर्णिया स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पहले से पूरी कर रखी है।


पूर्णिया के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि फिलहाल डेंगू के तीनों मरीज़ मिले हैं जो सामान्य स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकुनगुनिया से निपटने के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 10 बेड की व्यवस्था की गई है।

Also Read Story

‘मोबाइल एडिक्शन’ की चपेट में युवा पीढ़ी, बच्चों में हालात और भी चिंताजनक

भेदभाव, संघर्ष और आशाओं से भरी बिहार में डाउन सिंड्रोम पीड़ितों की ‘रियल लाइफ’ स्टोरी

किशनगंज: नशे से हारती ज़िंदगी और सुनसान सरकारी नशा मुक्ति केंद्र

बिहार की ममता कर्मी क्यों कर रही हैं प्रदर्शन?

किशनगंज के एक ही गाँव में एक सप्ताह में तीन बच्चों की मौत, सैंपल की हो रही जांच

बिहार में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

किशनगंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में लापरवाही से महिला की मौत, डॉक्टर ने माना ट्रेंड स्टाफ की कमी

क्या बिहार में कुपोषण से हो रही महादलित बच्चों की मौत?

“सभी अनुमंडल अस्पतालों में 5-5 बेड के वार्ड का इंतज़ाम है। इसके अलावा ज़िले के सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में 2 -2 बेड तैयार किए गए हैं। अगर ऐसे मरीज़ चिन्हित होते हैं तो अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उनका त्वरित इलाज कराया जाएगा,” उन्होंने कहा।


सिविल सर्जन ने आगे बताया कि डेंगू और चिकुनगुनिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार छिड़काव किया जा रहा है, इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा छिड़काव का काम चल रहा है। सिविल सर्जन ने डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि साफ-सफाई रख कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

“मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, बारिश के पानी को जमने न दें, कहीं भी पानी दिखे, तो उसे साफ कर दें। बाल्टी, कूलर या फिर पानी जमने वाली जगहों की सफाई करते रहें। खाने पीने में सफाई रखें। हल्का सा भी बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया: अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत की जांच के लिए पटना से सर्वेक्षण टीम पहुंची

वर्षों से अनुपस्थित बिहार के सात सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, पांच सीमांचल के

अज्ञात बीमारी से अररिया में तीन बच्चों और दो बुजुर्गों की मौत

पॉलीमेलिया: छह पैरों वाले बछड़े का जन्म क्या कोई चमत्कार है?

कटिहार में ओवरलोडेड प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी दुर्घटना ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी

किशनगंज में बग़ैर सीजर के महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान