Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को जान से मारने की धमकी, 10 लाख रंगदारी की मांग

अररिया: भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को नेपाल के नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई है। धमकी जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौड़ के छोटे भाई विनोद राठौड़ द्वारा दी गई है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
threat to kill bjp mp from araria pradeep singh

अररिया: भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को नेपाल के नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई है। धमकी जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौड़ के छोटे भाई विनोद राठौड़ द्वारा दी गई है।


इस मामले को लेकर सांसद ने अररिया नगर थाने के थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी (कांड संख्या 459/24) दर्ज कर ली है।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को दोपहर 1.51 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक नेपाली नंबर से दो बार फोन आया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने दिनेश राठौड़ को जेल से नहीं छुड़ाया और 10 लाख रुपये जेल गेट पर नहीं भेजे, तो उन्हें गोली और बम से उड़ा दिया जाएगा। सांसद ने यह मैसेज 01 सितंबर 2024 को देखा।


बता दें कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी दिनेश राठौड़ पर पांच दर्जन से अधिक अपहरण, हत्या, रंगदारी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले दस-पंद्रह वर्षों से जेल में बंद है। दिनेश राठौड़ के दो छोटे भाई भी कुख्यात अपराधियों की श्रेणी में आते हैं। फिलहाल उसका छोटा भाई विनोद राठौड़ जेल से बाहर है।

इस मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि यह गंभीर मामला है और पुलिस इसकी पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क