बिहार के किशनगंज जिले में रमज़ान नदी की सफाई, चैनलाइजेशन और सौंदर्यीकरण के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने 19 से 25 फ़रवरी 2025 तक टेंडर मांगे थे। 8 करोड़ 56 लाख रुपये की इस योजना के लिए जयप्रकाश कॉन्ट्रैक्टर्स प्रा. लि. को टेंडर दिया गया है। इस परियोजना में नदी की जलधारा को नियंत्रित करने, गाद हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का काम किया जाना है जिसकी कुल राशि 8 करोड़ 56 लाख 85 हज़ार 176 रुपये है।
इसी वर्ष 21 जनवरी को किशनगंज में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामज़ान नदी के सौंदर्यीकरण परियोजना की घोषणा की थी।
Also Read Story
खबर का असर
‘मैं मीडिया’ ने बीते कुछ वर्षों में शहर के बीचो बीच बहने वाली रमज़ान नदी में बढ़ती गंदगी और इससे जुड़ी समस्याओं पर कई बार रिपोर्टिंग की है। इनमें “अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती किशनगंज की रमज़ान नदी” शीर्षक के साथ छपी ख़बरें प्रमुखता से शामिल हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















