Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का सियासी सफर

मस्तान ने 1985 में अमौर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा। पांच उम्मीदवारों के बीच हुए करीबी मुकाबले में उन्हें महज़ 17.55 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन इतने वोट ही उनकी जीत के लिए पर्याप्त साबित हुए और वह पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
The political journey of six-time MLA and former minister Abdul Jalil Mastan

बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का 12 सितंबर, 2026 को दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। वह पूर्णिया ज़िले के अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे। 2015 में बनी महागठबंधन सरकार में उन्हें उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया था।


अब्दुल जलील मस्तान का राजनीतिक सफर करीब चार दशकों का रहा। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजनीति की शुरुआत की और बाद में कांग्रेस से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के कई चुनाव लड़े, छह बार अमौर का प्रतिनिधित्व किया और लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई।

Also Read Story

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा का गढ़, जहां से निकले दो मुख्यमंत्री; इतिहास और जातीय समीकरण

बिहार: रेलवे भर्ती प्रदर्शन में चार साल बाद क्यों हुई छात्र नेता ओसामा की गिरफ़्तारी?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

साल 2025 में ‘मैं मीडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में मस्तान ने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों को याद किया था। उन्होंने बताया था कि 1985 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर घर लौटे थे। इसी दौरान समाज के लोगों के दबाव और आग्रह पर उन्होंने चुनावी राजनीति में उतरने का फैसला किया।


1985 में निर्दलीय बने विधायक

मस्तान ने 1985 में अमौर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा। पांच उम्मीदवारों के बीच हुए करीबी मुकाबले में उन्हें महज़ 17.55 प्रतिशत वोट मिले, लेकिन इतने वोट ही उनकी जीत के लिए पर्याप्त साबित हुए और वह पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे।

मस्तान के मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने उन्हें अपने साथ आने की दावत दी और इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 1990 के विधानसभा चुनाव में अमौर से दोबारा जीत दर्ज की। इस बार उनका वोट शेयर बढ़कर 43.06 प्रतिशत हो गया।

हालांकि, 1995 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वह महज़ 755 वोटों से चुनाव हार गए।

इसके बाद तत्कालीन विधायक मुज़फ्फर हुसैन के आकस्मिक निधन के कारण अमौर में हुए उपचुनाव में मस्तान ने एक बार फिर किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें दोबारा हार का सामना करना पड़ा।

2000 में वापसी, लड़ा लोकसभा चुनाव

लगातार दो चुनावी हार के बाद मस्तान ने साल 2000 के विधानसभा चुनाव में वापसी की और अमौर से एक बार फिर विधायक चुने गए।

विधानसभा की राजनीति के साथ उन्होंने लोकसभा पहुंचने की भी कोशिश की। 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर किशनगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद 2005 बिहार की राजनीति के लिए असामान्य चुनावी साल रहा। उस वर्ष राज्य में दो बार विधानसभा चुनाव हुए और दोनों ही चुनावों में मस्तान अमौर से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

इस तरह 1985 से शुरू हुए अपने राजनीतिक सफर में वह अमौर से लगातार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरा बने रहे।

2010 में हार, 2015 में रिकॉर्ड वापसी

2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में मस्तान को भाजपा प्रत्याशी सबा ज़फर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन पांच साल बाद बिहार का राजनीतिक समीकरण बदल चुका था। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद, जदयू और कांग्रेस ने मिलकर महागठबंधन बनाया। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मस्तान ने अमौर से एक लाख से अधिक वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की और एक बार फिर विधानसभा पहुंचे।

चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार में अब्दुल जलील मस्तान को उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया।

मस्तान के मंत्री रहते हुए ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुई। अप्रैल 2016 में राज्य सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर व्यापक प्रतिबंध लागू किया। इस तरह बिहार में शराबबंदी लागू करने के शुरुआती दौर में संबंधित विभाग की जिम्मेदारी मस्तान के पास थी।

2015 की बड़ी जीत के बाद मस्तान के लिए अगले दो विधानसभा चुनाव संघर्षपूर्ण रहे।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वह अमौर से अपनी सीट नहीं बचा सके और मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अमौर से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी वह तीसरे स्थान पर रहे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?