मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना अंतर्गत बिहार के किशनगंज जिला स्थित बरचौंदी में सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सऊद आलम ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क बरचौंदी जमाल-कमाल चौक से घेघाटोली तक जाकर मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण पक्की सड़क न होने से परेशान थे।
‘मैं मीडिया’ ने इस इलाके की खस्ता सड़क पर जनवरी 2023 में विस्तृत रिपोर्टिंग की थी। ठाकुरगंज प्रखंड स्थित बरचौंदी पंचायत के घेघाटोला और मीराभीटा गाँव को जोड़ने वाले इस मार्ग की खस्ता हालत पर हमने “किशनगंज: पक्की सड़क के अभाव में नारकीय जीवन जी रहे बरचौंदी के लोग” शीर्षक के साथ खबर चलाई थी। इस ग्राउंड रिपोर्ट में हमने जर्जर सड़क के कारण पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों हो रही परेशानियों को दर्शाया था। रिपोर्ट के करीब ढाई साल बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















