Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

हादसे को दावत दे रहा है कटिहार के बारसोई का जर्जर मालोर पुल

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड के मालोर गांव में स्थित जर्जर मालोर पुल हादसों को न्योता दे रहा है। यह पुलिया सुधानी नदी पर बनी है और दर्जनों गांवों की जीवनरेखा मानी जाती है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
the dilapidated malor bridge of barsoi in katihar is inviting accidents

जर्जर हो चुकी यह पुलिया बिहार के कटिहार जिले के दर्जनों गांव के लिए लाइफलाइन है। बारसोई प्रखंड की सुधानी पंचायत के मालोर गांव के महादलित टोला में स्थित यह पुलिया कई साल पहले सुधानी नदी पर बनाई गई थी।


आसपास के कई गांवों के लोग इसी के सहारे सुधानी रेलवे स्टेशन, हाईस्कूल, पोस्ट आफिस आदि जाते हैं लेकिन अब यह ब्रिज जगह जगह से जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलिंग टूट जाने से कई बार यहां दुर्घटना भी चुकी है। कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Also Read Story

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के दिनों में पानी का स्तर पुलिया के ऊपर चला जाता है। यह पुलिया किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसान अपना अनाज लेकर तुंगीदिघी स्थित मंडी ले जाते हैं। पुल की लंबाई कम होने से हर साल बरसात के दिनों में दोनों तरफ के एप्रोच पर काफी दबाव पड़ता है जिससे पुल के गिरने का ख़तरा बना रहता है।


इस मामले में आरडब्ल्यूडी बारसोई के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने हमें फ़ोन पर बताया कि जर्जर पुलिया की स्थिति की जानकारी विभाग को लिखकर भेजी गई है। विभाग से आदेश मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क