Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

संकट की घड़ी से गुजर रहा है देश: तारिक अनवर

कटिहार के राजेंद्र आश्रम में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि देश की मौजूदा हालत देखते हुए कांग्रेस को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी लेनी होगी।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
tariq anwar in katihar

कटिहार के राजेंद्र आश्रम में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर में शामिल कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि देश की मौजूदा हालत देखते हुए कांग्रेस को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी लेनी होगी।


आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी के क्रम में कटिहार के राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस ने अनुमंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर सहित मनिहारी से कांग्रेस के विधायक मनोहर प्रसाद और कदवा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी उपस्थित थे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रशिक्षण शिविर के दौरान मुख्य चर्चा पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुई। कार्यकर्ताओं को निचले स्तर पर काम करने के तरीके के साथ ही महागठबंधन को और भी मजबूत करने के कई गुर सिखाए गए। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद दिखे।


मौके पर तारिक अनवर ने कहा कि आगामी लोकसभा की चुनाव की तैयारी को लेकर यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कर्नाटक में हुए चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है,लेकिन कर्नाटक का चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। उनके मुताबिक, मौजूदा बीजेपी सरकार बहुत बदनाम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता बदलाव चाहती हैं। आगे उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कोई हथकंडा नहीं अपनाए, तो निश्चित कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

तारिक अनवर ने प्रेस कान्फ्रेस में किसानों की आमदनी पर भी चर्चा की। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की कि फसलों की सही कीमत मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत बहुत दयनीय है, इसलिए राज्य सरकार को सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

मौके पर मौजूद विधायक मनोहर प्रसाद ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव में भारत को बीजेपी मुक्त करना है। विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बीजेपी का विरोध करने का विशेष गुर सिखाया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान