Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

‘मैं मीडिया’ की खबर के 24 घंटे के भीतर NH 27 पर ₹403.05 करोड़ के मेंटेनेंस कार्य के सुपरविजन का टेंडर जारी

यह टेंडर पूर्णिया से दालखोला सेक्शन में एनएच-27 पर 410.700 किलोमीटर से 447.480 किलोमीटर तक संचालन और मेंटेनेंस कार्य के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
tender worth rs 403.05 crore issued for maintenance of nh 27 within 24 hours of our ground report

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH 27 के संचालन और रखरखाव के सुपरविजन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है। शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर NHAI ने बिहार के पूर्णिया से पश्चिम बंगाल के दालखोला खंड तक संचालन और रखरखाव कार्य के सुपरविजन और किशनगंज के दूसरे फ्लाईओवर के लिए पर्यवेक्षण सलाहकार की नियुक्ति के लिए निविदा मांगे हैं।


यह टेंडर पूर्णिया से दालखोला सेक्शन में एनएच-27 पर 410.700 किलोमीटर से 447.480 किलोमीटर तक संचालन और मेंटेनेंस कार्य के सुपरविजन के लिए आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, इसी NH पर किशनगंज के दूसरे फ्लाईओवर में 472.300 से 475.480 किलोमीटर की दूरी तक संचालन और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लंबाई 39.480 किलोमीटर है इसकी लागत 403.05 करोड़ रुपये है। इस कार्य की अवधि 36 महीने निर्धारित की गई है।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

इच्छुक आवेदनकर्ता सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के infracon.nic.in की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आईडी दी जाएगी जिसे टेंडर प्रस्ताव करते समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक सलाहकार प्रस्ताव के लिए अनुरोध पत्र (आरएफ़पी) डाउनलोड करने पर 5,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।


खबर का असर

NHAI की यह अधिसूचना 24 जनवरी को जारी की गई है। इससे एक दिन पहले 23 जनवरी को ‘मैं मीडिया’ ने एनएच 27 की सड़कों की खस्ता हालत पर विस्तृत खबर चलाई थी। इसके 24 घंटे के भीतर ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच 27 को लेकर ये बड़ा कदम उठाया है। “निर्माण खर्च से 228.05 करोड़ रुपये अधिक वसूली के बावजूद NH 27 पर बड़े बड़े गड्ढे” शीर्षक के साथ छपी खबर में हमने एनएच 27 पर चलने वाले राहगीरों से जर्जर हो चुके नेशनल हाईवे 27 पर आवाजाही में आने वाली परेशानियों को जानने का प्रयास किया था।

बताना महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पूर्णिया से इस्लामपुर सेक्शन के निर्माण कार्य में नवंबर 2024 तक 726.40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जबकि इस मार्ग पर मौजूद दो टोल प्लाज़ा बरसोनी और सुरजापुर में कुल 954.45 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। लागत से अधिक टोल वसूली के बावजूद लंबे समय से एनएच 27 के इस खंड में आने वाली सड़कें काफी खस्ता हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क