Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाले एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए 9 महीने का प्रस्तावित समय रखा गया है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
tender process of purnia airport boundary wall completed, construction will start soon

बिहार के पूर्णिया जिले के चुनापुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल बनाने की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28 फरवरी 2025 को हुई विभागीय बैठक में रागिनी इंटरप्राइज़ेज़ को टेंडर देने का निर्णय लिया गया। 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत वाले एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए 9 महीने का प्रस्तावित समय रखा गया है।


पहली निविदा 30 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी जिसमें तृषा कंस्ट्रक्शन, जीपीडब्ल्यू इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और रागिनी इंटरप्राइज़ेज़ ने भाग लिया। इसमें केवल एक कंपनी तकनीकी रूप से सफल हो पाई जिसके बाद 10 जनवरी 2025 को दोबारा टेंडर निकाला गया।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

21 फरवरी 2025 को हुई बैठक में रागिनी इंटरप्राइज़ेज़ को तकनीकी रूप से योग्य घोषित किया गया। 27 फरवरी तक कोई आपत्ति दर्ज न होने पर वित्तीय बोली खोली गई। रागिनी इंटरप्राइज़ेज़ ने 4,64,02,493 रुपये की बोली लगाई जिसके बाद मूल राशि से 2.11%अधिक 4,73,81,586 रुपये पर अंतिम सहमति बनी। निविदा परिक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर डाली गई है।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क