Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मुख्यमंत्री के DNA पर सवाल उठानेवाले बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं — तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार की ओर से लाई गई किसान विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। सिर्फ किसान विधेयक ही नहीं उन्होंने बिहार के उममुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी हमला बोला है

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
tejashwi-yadav-bihar-cm-dna-farm-bill

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार की ओर से लाई गई किसान विधेयक को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। सिर्फ किसान विधेयक ही नहीं उन्होंने बिहार के उममुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी हमला बोला है और इशारों — इशारों में उन्हें गैर—बिहारी बता दिया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार के किसान विधेयक को लेकर हमला किया।


 

Also Read Story

बिहार: रेलवे भर्ती प्रदर्शन में चार साल बाद क्यों हुई छात्र नेता ओसामा की गिरफ़्तारी?

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

कौन थे अनूप लाल मंडल जिनकी प्रतिमा का सीएम नीतीश ने किया अनावरण

25 तारीख को उतरेंगे सड़क पर

उन्होंने कहा कि यह विधेयक इतनी तेजी से लाया गया है कि इसे देखकर लगता है, कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने अन्नदाताओं को फंडदाताओं के हाथों बेच दिया है। तेजस्वी ने कहा कि एक दो सेक्टर ही बचे थे अब मोदी जी ने उसे भी प्राइवेटाइजेशन में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बिहार में 25 तारीख को इस बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। वहीं तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार के उस बयान पर इशारों —इशारों में पलटवार किया जिसमें उन्होंने संसद में हरिवंश नारायण सिंह के साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए उस घटना को बिहार का अपमान बताया था।


[wp_ad_camp_1]

आज तेजस्वी ने उसी बात पर सुशील कुमार मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें गैर बिहारी तक बता दिया। तेजस्वी यादव ने बिहार मीडिया से बात करते हुए कहा — अब चुनाव का समय है तो ये बिहार बिहार करते रहेंगे। अब चुनाव है तो सोते, उठते, खाते—पीते इन्हें बिहार ही नज़र आएगा। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है लेकिन सीएम को बाढ़ और जलजमाव की चिंता नहीं है।

[wp_ad_camp_1]

DNA पर सवाल उठाने वाले बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी ने अभी तक सेन्ट्रल टीम को नहीं भेजा बाढ़ का जायजा लेने के लिए, स्पेशल पैकेज की बात कही गई थी, वो नहीं मिला, यही पीएम हैं जिन्होंने मोतिहारी जाकर कहा था कि यहां के चीनी मिल से बने चीनी से वो चाय पीयेंगे। लेकिन अभी तक यह नहीं हो सका। मैं तो इतना ही कहूंगा कि जीतने भी गैर बिहारी हैं अब उन्हें बिहार की ही चिंता होगी। वहीं तेजस्वी ने एक बार फिर से DNA वाले मुद्दे को भी उठाया और कहा कि जिन लोगों ने यहां के सीएम के DNA को लेकर सवाल उठाया था वो आज बिहारी प्राइड की बात कर रहे हैं।



[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

क्या राजद के लिए वीके पांडियन साबित होंगे संजय यादव?

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

सत्ताधारी दल के करीब आते ही अनंत सिंह और राजब्बलभ यादव क्यों हो गये अदालत से बरी?

घुसपैठ के नाम पर सीमांचल को किया जा रहा बदनाम, पर राहुल गांधी चुप!

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क