Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

इस साल होगी नौकरी की भरमार: शिक्षा मंत्री

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने ट्वीट किया है कि साल 2023 नियुक्ति वाला वर्ष होगा और सातवें चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
bihar education minister

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने ट्वीट किया है कि साल 2023 नियुक्ति वाला वर्ष होगा और सातवें चरण की शिक्षक बहाली प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।


शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं। महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगी। सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी।”

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

उन्होंने ट्वीट में कहा, “पहले 9000 इकाई में बहाली होती थी। अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। पहले पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर बहाली होती थी, लेकिन इस बार सिर्फ जिला स्तर पर बहाली की प्रक्रिया होगी।”


गौरतलब हो कि सातवें चरण की बहाली में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इससे पहले छठे चरण की शिक्षक बहाली में 1.22 लाख शिक्षक पदों में करीब 79 हजार पद खाली रह गए थे।

बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों द्वारा बिहार की राजधानी से लेकर तमाम जगहों पर लगातार उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा का भी घेराव किया गया था। बहाली को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और शिक्षा मंत्री से लगातार अपील की जा रही थी।

शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा पदों को भरने के लिया लगातार दबाव दिया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कई बार बहाली जल्द निकालने का आश्वासन दिया था। ऐसे में शिक्षा मंत्री का ट्वीट नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राहत बनकर आया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे