Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में पत्रकार की संदिग्ध मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

बिहार के पूर्णिया जिले में बीती रात एक प्रमुख अखबार के फोटो जर्नलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
suspicious death of journalist in purnia, neighbor accused of murder

बिहार के पूर्णिया जिले में बीती रात एक प्रमुख अखबार के फोटो जर्नलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पत्रकार हिंदुस्तान अखबार के लिए काम करते थे। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर लगाया है। यह घटना मरंगा थाना क्षेत्र के वार्ड 7 में देर रात डेढ़ बजे घटी।


परिजनों का कहना है कि पड़ोसी निशु यादव उर्फ निशांत यादव और उनकी पत्नी भवानी कुमारी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए निशु यादव के पिता नीरज यादव ने मृतक नीलांबर यादव को रात 1.24 बजे अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर प्रमोद यादव ने नीलांबर को जकड़ लिया और निशु यादव ने लोहे के खंते से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण नीलांबर मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

Also Read Story

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

वारदात के बाद आरोपी निशु यादव, उनकी पत्नी भवानी कुमारी, बहनें रिचा कुमारी और स्वाति कुमारी समेत अन्य परिजन दीवार फांदकर फरार हो गए।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी प्रमोद यादव को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही के.हाट थाने और सदर एसडीपीओ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से नीलांबर यादव की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मृतक पत्रकार नीलांबर यादव की उम्र 35 वर्ष थी। उनके परिवार में 8 साल का एक बेटा और 6 साल की बेटी है। उनके निधन के बाद परिवार में मातम का माहौल है। नीलांबर का शव घर आते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। पत्रकार समुदाय ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

स्थानीय पत्रकार संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं